May 1 Holiday Maharashtra: महाराष्ट्र दिवस आज (1 मई, 2026) को मनाया जा रहा है। 1960 में महाराष्ट्र राज्य के गठन की सालगिरह के तौर पर यह दिन हर साल धूमधाम से मनाया जाता है। खास बात है कि अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस भी इसी दिन 1 मई को होता है, जिससे इस दिन की अहमियत और हो जाती है। इस बार 1 मई, शुक्रवार को पड़ने की वजह से लोगों को लॉन्ग वीकेंड भी मिल गया है, जिसके कारण टूरिज्म और ट्रैवल में खासी बढ़ोतरी नजर आ सकती है। अगर आप भी लॉन्ग वीकेंड का आनंद लेने के लिए महाराष्ट्र में कहीं घूमने जा रहे हैं तो पहले इस खबर में जान लें कि राज्य में आज क्या खुला है और क्या बंद।
पर्यटन स्थल खुले और पब्लिक ट्रांसपोर्ट है चालू
- 1 मई को छुट्टी के बावजूद महाराष्ट्र में कई जरूरी सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी।
- मुंबई के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों की बात करें तो गेटवे ऑफ इंडिया और मरीन ड्राइव, टूरिस्ट्स के लिए खुले रहेंगे।
- साथ ही, ऐतिहासिक स्मारक, मंदिर और समुद्र तट भी आम दिनों के जैसे ही खुले रहेंगे।
- पब्लिक ट्रांसपोर्ट जैसे- लोकल ट्रेन, मेट्रो, बस और टैक्सी आदि भी चलेंगी, हालांकि कुछ सेवाएं छुट्टी के शेड्यूल के हिसाब से चल सकती हैं।
टूरिस्ट स्पॉट्स पर भारी भीड़ की आशंका
लॉन्ग वीकेंड की वजह से लोनावला जैसे हिल स्टेशन और अन्य टूरिस्ट स्पॉट्स पर भारी भीड़ हो सकती है। यात्रियों को ऐसे में पहले से ही होटल और ट्रांसपोर्ट की बुकिंग कर लेनी चाहिए।
बैंक और सरकारी दफ्तर हैं बंद
सैर के लिए निकले यात्रियों के लिए कुछ सावधानियां बरतना भी जरूरी हैं। शिवाजी पार्क के आसपास अलग-अलग आधिकारिक कार्यक्रमों की वजह से ट्रैफिक डायवर्जन हो सकता है, जिससे लोगों को अपना रूट बदलना पड़ सकता है। साथ ही, सरकारी दफ्तर और बैंक भी बंद रहेंगे। अगर कोई जरूरी काम है वह अब सोमवार को ही हो पाएगा।
कुल मिलाकर, महाराष्ट्र दिवस 2026 न सिर्फ ऐतिहासिक महत्व वाला दिन है, बल्कि इस साल यह लोगों के लिए फैमिली के साथ वक्त बिताने और घूमने-फिरने का भी अच्छा मौका बनकर सामने आया है।