1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. 'जो धर्म ध्वज पर उंगली उठाता है, उसकी उंगलियां काट देनी चाहिए', पूर्व सांसद नवनीत राणा का बयान

'जो धर्म ध्वज पर उंगली उठाता है, उसकी उंगलियां काट देनी चाहिए', पूर्व सांसद नवनीत राणा का बयान

 Reported By: Yogendra Tiwari Edited By: Subhash Kumar
 Published : Nov 27, 2025 02:31 pm IST,  Updated : Nov 27, 2025 02:40 pm IST

पूर्व सांसद और भाजपा नेता ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि जो धर्म ध्वज पर उंगली उठाता है, उसकी उंगलियां काट देनी चाहिए। उनका ये बयान चर्चा का विषय बन गया है।

Navneet rana bjp statement- India TV Hindi
पूर्व सांसद नवनीत राणा का बयान वायरल। (फाइल फोटो) Image Source : PTI

महाराष्ट्र की अमरावती सीट से पूर्व सांसद और भारतीय जनता पार्टी की नेता नवनीत राणा अपने बयान को लेकर एक बार फिर से चर्चा में हैं। नवनीत राणा ने एक कार्यक्रम में जनता को संबोधित करते हुए लोगों से अपील की है कि जो धर्म ध्वज पर उंगली उठाता है, उसकी उंगलियां काट देनी चाहिए। नवनीत राणा के इस बयान का वीडियो वायरल हो गया है और चर्चा का विषय बन गया है। आइए जानते हैं कि पूर्व सांसद नवनीत राणा ने और क्या कुछ कहा है।

क्या बोलीं नवनीत राणा?

महाराष्ट्र की अमरावती से पूर्व सांसद नवनीत राणा ने कहा- "जो भी धर्म ध्वज की तरफ उंगली उठेगी उसकी उंगली काट देनी चाहिए।" उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जिक्र करते हुए नवनीत राणा ने कहा कि "एक सभा में उन्होंने कहा था कि- बंटोगे तो कटोगे, इस बार ना बंटेंगे न कटेंगे, एक भी रहेंगे और सेफ भी रहेंगे।" नवनीत राणा ने आगे कहा कि जो भी धर्म ध्वज की तरफ उंगली उठेगी, उसकी उंगली काट देनी चाहिए।

 

गली काटने की भी तैयारी होनी चाहिए- नवनीत राणा

अमरावती में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद नवनीत राणा ने कहा- "परसों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने धर्म के ध्वज को अयोध्या में खड़ा किया। पाकिस्तान से उंगलियां उठाई जा रही हैं कि अपने विचारों को लेकर देश के प्रधानमंत्री दूसरे लोगों को नीचे गिराने की कोशिश कर रहे हैं। आप लोगों से विनती करूंगी। जो धर्म ध्वज पर उंगली उठाता है, उसकी उंगलियां काट देनी चाहिए। तीनों का तीनों कमल इस क्षेत्र में चलाना है। अगर वह एक होते हैं तो, हमारी एकता बाहर आकर दिखनी चाहिए। यदि कोई उंगली दिखाएगा तो उंगली काटने की भी तैयारी होनी चाहिए।"

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र: निकाय चुनाव से पहले BJP-शिंदे गुट में बढ़ी तल्खी! एक-दूसरे के नेताओं को यूं खुलेआम बनाने लगे निशाना

IIT बॉम्बे का नाम बदलेगा, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।