1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. 15 दिसंबर को होगा महाराष्ट्र सरकार का कैबिनेट विस्तार, नागपुर में होगा आयोजन

15 दिसंबर को होगा महाराष्ट्र सरकार का कैबिनेट विस्तार, नागपुर में होगा आयोजन

 Reported By: Sachin Chaudhary,,  Yogendra Tiwari, Edited By: Amar Deep
 Published : Dec 13, 2024 10:29 pm IST,  Updated : Dec 13, 2024 10:29 pm IST

महाराष्ट्र की महायुति सरकार का कैबिनेट विस्तार होने वाला है। 15 दिसंबर को महायुति सरकार का कैबिनेट विस्तार होगा।

15 दिसंबर को होगा महाराष्ट्र सरकार का कैबिनेट विस्तार।- India TV Hindi
15 दिसंबर को होगा महाराष्ट्र सरकार का कैबिनेट विस्तार। Image Source : PTI

मुंबई: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत महाराष्ट्र की महायुति सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार 15 दिसंबर को होगा। मंत्रिमंडल विस्तार का कार्यक्रम नागपुर में होगा। इस दौरान नए मंत्री नागपुर में आयोजित समारोह में पद की शपथ लेंगे। मिली जानकारी के अनुसार 15 दिसंबर को नागपुर के राज भवन में मंत्रिमंडल के गठन का समारोह होगा। बता दें कि महायुति सरकार के मंत्रिमंडल में सीएम सहित कुल 43 सदस्य हो सकते हैं। 

16 दिसंबर से शीतकालीन अधिवेशन

बता दें कि महाराष्ट्र विधि मंडल का शीतकालीन अधिवेशन 16 दिसंबर से नागपुर में शुरू होने जा रहा है। इससे एक दिन पहले 15 दिसंबर को शपथ ग्रहण को होगा। साथ ही साथ उसी दिन शीतकालीन अधिवेशन में जिन बिंदुओं पर काम काज किया जाएगा उसके बारे में मुख्यमंत्री और एवं दोनों उपमुख्यमंत्री जानकारी देंगे। दोपहर में विपक्ष अपनी रणनीति का खुलासा भी करेगा कि किस तरीके से शीतकालीन सत्र में वह सरकार को घेरेगा।

मंत्रिमंडल में अधिकतम 43 सदस्य

दरअसल, पहले अनुमान लगाया जा रहा था कि मंत्रिमंडल का गठन 14 दिसंबर को मुंबई में होगा। लेकिन विभागों के बंटवारे में एवं विधायकों को मंत्री बनाने की चयन प्रणाली में विलंब होने से मंत्रिमंडल का गठन नागपुर में 15 दिसंबर को होगा। महाराष्ट्र की महायुति सरकार के मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 43 सदस्य हो सकते हैं। इस बीच, भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार से अलग-अलग मुलाकात की। 

महायुति ने 230 सीटों पर दर्ज की जीत

बता दें कि 20 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किये गये थे। महायुति गठबंधन ने राज्य की 288 सीट में से 230 सीट जीतकर सत्ता हासिल की थी। महायुति में शामिल भाजपा 132 सीट के साथ सबसे आगे रही। वहीं एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को 57 और अजित पवार की एनसीपी को 41 सीट पर जीत मिली थी। 

यह भी पढ़ें- 

दिन में जेल शाम तक बेल! अल्लू अर्जुन को लेकर दिन भर चला ड्रामा, BRS-BJP ने सरकार पर साधा निशाना

अल्लू अर्जुन को जब जेल हुई तब मृतक महिला के पति ने कहा- केस वापस लेना चाहता हूं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।