1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र में लॉकडाउन 31 अगस्त तक बढ़ाया गया, 5 अगस्त से मॉल्स और मार्केट काम्प्लेक्स होंगे शुरू

महाराष्ट्र में लॉकडाउन 31 अगस्त तक बढ़ाया गया, 5 अगस्त से मॉल्स और मार्केट काम्प्लेक्स होंगे शुरू

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 29, 2020 11:34 pm IST,  Updated : Jul 29, 2020 11:44 pm IST

महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए बुधवार को राज्य में लॉकडाउन को 31 अगस्त तक बढ़ा दिया है। मुख्य सचिव संजय कुमार द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि यह निर्णय COVID-19 के प्रसार को रोकने के लिए "आपातकालीन कदम" के रूप में लिया गया है।

Maharashtra lockdown extended till August 31- India TV Hindi
Maharashtra lockdown extended till August 31 Image Source : FILE

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए बुधवार को राज्य में लॉकडाउन को 31 अगस्त तक बढ़ा दिया है। मुख्य सचिव संजय कुमार द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि यह निर्णय COVID-19 के प्रसार को रोकने के लिए "आपातकालीन कदम" के रूप में लिया गया है। अधिसूचना के अनुसार, मिशन स्टार्ट अगेन पहल के तहत, सिनेमाघरों, फूड कोर्ट और रेस्तरां के बिना मॉल और मार्केट कॉम्प्लेक्स का संचालन सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे के बीच किया जाएगा।

महाराष्ट्र में आने वाले 5 अगस्त से मिलेगी यह छूट

  1. मॉल्स और मार्केट काम्प्लेक्स शुरू होंगे।
  2. सुबह 9  से शाम 7 बजे तक मॉल्स शुरू रहेंगे।
  3. मॉल्स के थिएटर और फ़ूड माल बंद रहेंगे।
  4. इसके अलावा ऐसे खेल जिसमें ज़्यादा लोग या टीम नहीं होती है जैसे गोल्फ, आउटडोर फायरिंग, जिमनास्टिक, टेनिस, बैडमिंटन के कोर्ट भी 5 अगस्त से शुरू किए जा सकते हैं।
  5. अब टैक्सी और दूसरे 4 व्हीलर में ड्राइवर और 3 लोग बैठ सकते हैं।
  6. बाइक पर 2 लोगों को अनुमति दी गई है।
  7. ऑटो रिक्शा में चालक और 2 प्रवासी को मंजूरी।

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 9,211 नये मरीज सामने आए, कुल मामलों की संख्या चार लाख के पार 

महाराष्ट्र में बुधवार को 9,211 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के साथ प्रदेश में कोविड-19 मरीजों की संख्या चार लाख के पार यानी 4,00,651 हो गई।

स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि इस अवधि में जिन 298 लोगों ने अपनी जान संक्रमण की वजह से गंवाई उनमें से 60 अकेले मुंबई महानगर के हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 14,463 हो गई है। 

टोपे ने बताया कि इस अवधि में संक्रमण मुक्त हुए 7,478 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई जिन्हें मिलाकर ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 2,39,755 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में 1,46,129 मरीज उपचाराधीन हैं। वहीं अबतक महाराष्ट्र में 20,16,234 नमूनों की जांच की गई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।