1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र: निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका! कल्याण इकाई के अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने दिया इस्तीफा

महाराष्ट्र: निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका! कल्याण इकाई के अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने दिया इस्तीफा

 Written By: Vinay Trivedi
 Published : Nov 27, 2025 11:32 am IST,  Updated : Nov 27, 2025 11:32 am IST

Maharashtra Local Body Polls: कांग्रेस को महाराष्ट्र में नगर निकाय चुनाव से पहले झटका लगा है। ठाणे में कांग्रेस के कई पदाधिकारियों ने एक साथ पार्टी छोड़ने का फैसला ले लिया है। जानें कांग्रेस नेताओं ने इस्तीफा क्यों दिया।

Maharashtra Local Body Polls- India TV Hindi
महाराष्ट्र: नगर निकाय चुनावों से पहले कांग्रेस के कई पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा Image Source : PTI

Maharashtra Municipal Council Elections: महाराष्ट्र में नगर निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए बुरी खबर है क्योंकि ठाणे में पार्टी के कई नेताओं ने एक साथ इस्तीफा दे दिया है। ठाणे के कल्याण में कांग्रेस के तमाम पदाधिकारियों ने कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका यानी KDMC चुनाव से पहले इस्तीफा दे दिया है। त्यागपत्र देने वालों में कांग्रेस की कल्याण यूनिट के चीफ सचिन पोटे भी शामिल हैं। देखें कांग्रेस नेताओं ने इसका क्या कारण बताया है।

कांग्रेस नेताओं ने क्यों दिया इस्तीफा?

बताया जा रहा है कि केडीएमसी चुनाव प्रस्तावित हैं लेकिन पार्टी की तरफ से इसका प्रोग्राम अभी तक घोषित नहीं किया गया है। सचिन पोटे ने बुधवार को त्यागपत्र देने के बाद मीडिया से कहा कि उनका इस्तीफा आलाकमान के उस निर्देश के बाद आया है, जिसमें नए पदाधिकारियों के लिए जगह बनाने की बात कही गई थी।

इस्तीफे पर सचिन पोटे का बयान

सचिन पोटे ने कहा कि यह फैसला किसी प्रकार की नाराजगी का संकेत नहीं है। बाहरी दबावों और अन्य सियासी दलों से उनकी पार्टी में शामिल होने के प्रपोजल मिलने के बावजूद वह और उनके समर्थक कांग्रेस की आईडियोलॉजी और उसके नेतृत्व के प्रति वफादार रहेंगे।

महाराष्ट्र में कब है निकाय चुनाव?

जान लें कि दिसंबर के पहले हफ्ते में महाराष्ट्र में निकाय चुनाव है। 2 दिसंबर को महाराष्ट्र के 246 नगर परिषदों और 42 नगर पंचायतों के चुनाव के लिए मतदान होगा, और इसका परिणाम अगले ही दिन 3 दिसंबर को घोषित किया जाएगा। वहीं, नगर निगम चुनाव के अगले साल जनवरी 2026 में होने की उम्मीद है।

(इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें- 

Explainer: घुसपैठियों के पास सारे दस्तावेज तो पहले भी नहीं थे लेकिन अब पश्चिम बंगाल में SIR शुरू होते ही वे क्यों भागने लगे?

EXPLAINER: अगर कसाब जिंदा ना पकड़ा जाता तो पूरा नैरेटिव बदल जाता! समझें पूरी कहानी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।