1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. अजीत पवार गुट के मंत्री छगन भुजबल ने शरद पवार से की मुलाकात, जानिए दोनों के बीच क्या हुई बात?

अजीत पवार गुट के मंत्री छगन भुजबल ने शरद पवार से की मुलाकात, जानिए दोनों के बीच क्या हुई बात?

 Published : Jul 15, 2024 05:24 pm IST,  Updated : Jul 15, 2024 05:53 pm IST

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले सियासत तेज हो गई है। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री छगन भुजबल ने शरद पवार से मुलाकात की है। दोनों नेताओं के मुलाकात के बाद राज्य के सियासी गलियारों में अटकलों का दौर शुरू हो गया।

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री छगन भुजबल और एनसीपी-SP प्रमुख शरद पवार- India TV Hindi
महाराष्ट्र सरकार के मंत्री छगन भुजबल और एनसीपी-SP प्रमुख शरद पवार Image Source : FILE PHOTO

महाराष्ट्र में इसी साल विधानसभा के चुनाव हैं। चुनाव से पहले महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है। सोमवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-एससीपी के प्रमुख शरद पवार से महाराष्ट्र सरकार व अजीत पवार गुट के मंत्री छगन भुजबल ने मुलाकात की। सियासी गलियारों में दोनों ही नेताओं के मुलाकात के कई मायने निकाले जाने लगे। शरद पवार के साथ हुई मुलाकात के बाद महाराष्ट्र सरकार के मंत्री छगन भुजबल ने दोनों नेताओं के बीच क्या बातचीत हुई है? ये बता दिया है।

महाराष्ट्र के ग्रामीण इलाकों में बिगड़ रही स्थिति

महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल ने कहा, 'शरद पवार जानते हैं कि गांवों में विभिन्न समुदायों के लोग कैसे रह रहे हैं? मैंने उनसे कहा कि मराठा आरक्षण के संबंध में गांवों में झड़पें हो रही हैं। अगर सभी दलों के नेता एक साथ आते हैं तो इसे रोका जा सकता है। अन्यथा महाराष्ट्र के ग्रामीण इलाकों में स्थिति बिगड़ती रहेगी।'

आरक्षण के मुद्दे को सुलझाने के लिए सबसे मुलाकाक करने को तैयार

भुजबल ने बताया कि महाराष्ट्र के इन जरूरी मुद्दों पर शरद पवार ने चिंता जाहिर की है। शरद पवार ने कहा कि वे सीएम एकनाथ शिंदे से बात करेंगे और समाधान निकालने का प्रयास करेंगे। इसके साथ ही छगन भुजबल ने कहा कि वह ओबीसी आरक्षण के लिए पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह या विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मिल सकते हैं। वह आरक्षण के मुद्दे को सुलझाने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।