महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। ड्रग्स पेडलरों ने मुंबई पुलिस की टीम पर हमला कर दिया है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम ड्रग्स पेडलेस को पकड़ने गई थी। हालांकि, ड्रग्स पेडलर्स ने अचानक पुलिस टीम पर हमला बोले दिया। आइए जानते हैं इस पूरी घटना के बारे में।
पुलिसवालों पर हमला हुआ
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें पुलिसवालों पर हमला हुआ है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, मुंबई पुलिस जोन 6 की टीम खुफिया जानकारी के आधार पर नवी मुंबई के उलने इलाके में 1 फरवरी को ड्रग्स पेडलेस को पकड़ने गई थी। जैसे ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची तब ड्रग्स पेडलरों ने पुलिस पर अचानक से हमला कर दिया। इस हमले में पुलिस का एक अधिकारी जख्मी हो गया और बाकी पुलिस वाले भी किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से निकले। उसके बाद ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।
एक अधिकारी जख्मी
जानकारी की मुताबिक, ड्रग्स पेडलर्स द्वारा किए गए हमले में मुंबई पुलिस का एक अधिकारी जख्मी हो गया है। पुलिसकर्मी किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से निकले हैं। पुलिस की टीम पर हमले के मामले में पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। इस घटना को लेकर नवी मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले में आरोपियों की तलाश की जा रही है।
ये भी पढ़ें- फल विक्रेता ने फलों पर छिड़का गटर का पानी, पूछने पर बताया ये नाम, VIDEO हुआ वायरल
धुरंधर-2 के लोकेशन मैनेजर पर मुंबई पुलिस ने की कार्रवाई, बिना अनुमति के ड्रोन उड़ाने पर FIR दर्ज