1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई में Lollapalooza India 2025 इवेंट को लेकर जारी हुई ट्रैफिक एडवाइजरी, यहां चेक करें सभी अपडेट

मुंबई में Lollapalooza India 2025 इवेंट को लेकर जारी हुई ट्रैफिक एडवाइजरी, यहां चेक करें सभी अपडेट

 Published : Mar 07, 2025 02:53 pm IST,  Updated : Mar 07, 2025 02:53 pm IST

मुंबई में ट्रैफिक पुलिस ने Lollapalooza India 2025 इवेंट को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। ये भी बताया गया है कि आर्थर रोड, संत घाडगे महाराज रोड और सेनापति बापट रोड पर सड़क निर्माण कार्य चल रहा है।

सांकेतिक फोटो।- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : PTI

आर्थिक राजधानी मुंबई में Lollapalooza India 2025 इवेंट को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक संबंधी दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। कई रूट्स की ओर जाने पर प्रतिबंध भी लगाया गया है। मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने गुरुवार को एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि 8-9 मार्च को मुंबई में Lollapalooza India 2025 इवेंट के कारण ट्रैफिक स्लोडाउन देखने को मिलेगा। बता दें कि Lollapalooza India इवेंट मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में होने जा रहा है।

सार्वजनिक परिवहन उपयोग करने की सलाह

मुंबई पुलिस ने बताया है कि Lollapalooza India कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना है। इसके साथ ही आर्थर रोड, संत घाडगे महाराज रोड और सेनापति बापट रोड पर सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। इस कारण देरी और बढ़ सकती है। मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने सहूलियत के लिए लोगों को ट्रेन, मोनोरेल और अन्य सार्वजनिक परिवहन विकल्पों का उपयोग करने की सलाह दी है। 

यहां जानें पूरी ट्रैफिक एडवायजरी

मुंबई पुलिस ने X पर एक पोस्ट में कहा है कि "ऐसा लग रहा है कि महालक्ष्मी रेसकोर्स और NSCI, वर्ली में यह सप्ताहांत इवेंट्स से भरपूर होगा। इसे ध्यान में रखते हुए कि आर्थर रोड, संत घाडगे महाराज रोड और सेनापति बापट रोड पर आंशिक रूप से कार्य चल रहा है, ऐसे में लोग ट्रैफिक स्लोडाउन की उम्मीद करें।"

इसके अलावा, मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र में बजट सत्र के दौरान वाहनों की सुचारू आवाजाही को सुनिश्चित करने में मदद के लिए एक ट्रैफिक एडवायजरी भी जारी की है। पुलिस ने मोटर चालकों को सलाह दी है कि वे 3 मार्च से 10 मार्च तक लागू यातायात प्रतिबंधों के बारे में जागरूक रहें। मुंबई पुलिस ने कहा है कि शहर में जारी बजट सत्र के कारण, दक्षिण मुंबई की यात्रा करने वाले मुंबईकरों को निम्नलिखित प्रतिबंधों पर ध्यान देना चाहिए-:

  • रामनाथ गोयनका मार्ग, सखार भवन से विधान भवन के जंक्शन तक, पूरे सत्र के दौरान आवश्यकतानुसार सभी वाहनों के लिए बंद रहेगा।
  • जमनलाल बजाज रोड, दोराबजी टाटा रोड, विनय के शाह रोड, रामनाथ गोयनका मार्ग और विधान भवन रोड सहित कई सड़कों पर पे-एंड-पार्क सुविधाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है।
  • आपातकालीन वाहन जैसे कि फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस और पुलिस वाहन इन यातायात प्रतिबंधों से मुक्त हैं।

ये भी पढ़ें- कांग्रेस ऑफिस का बिजली कनेक्शन काटा गया, नेता भी छोड़ रहे साथ; क्या बिखर रही मुंबई यूनिट?

देवेंद्र फडणवीस ने एकनाथ शिंदे को फिर दिया झटका! अजय अशर की MITRA से की छुट्टी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।