1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र महानगरपालिका चुनाव: 29 नगर निगम कुल कितने हैं उम्मीदवार, यहां जानें पूरा डेटा

महाराष्ट्र महानगरपालिका चुनाव: 29 नगर निगम कुल कितने हैं उम्मीदवार, यहां जानें पूरा डेटा

 Reported By: Sachin Chaudhary, Edited By: Subhash Kumar
 Published : Dec 31, 2025 10:02 pm IST,  Updated : Dec 31, 2025 10:10 pm IST

महाराष्ट्र में 29 महानगरपालिकाओं के लिए चुनाव 15 जनवरी को होने हैं। इस चुनाव को लेकर नामांकन की अंतिम रिपोर्ट जारी कर दी गई है। आइए जानते हैं कि 29 नगर निगम में चुनाव के लिए कितने नामांकन दाखिल हुए हैं।

maharashtra local body polls- India TV Hindi
महाराष्ट्र महानगरपालिका चुनाव। Image Source : PTI

महाराष्ट्र में होने वाले नगर निगम चुनाव  को लेकर नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। चुनाव अधिकारियों द्वारा जारी Received Nominations Final Report के अनुसार राज्य की 29 महानगरपालिकाओं के लिए कुल 33,606 नामांकन दाखिल किए गए हैं। इसमें कुल 893 प्रभाग (वॉर्ड) और 2,869 नगरसेवक पदों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। सबसे ज्यादा नामांकन पुणे महा नगरपालिका में दर्ज किए गए हैं, जहां 165 सीटों के लिए 3,179 नामांकन दाखिल हुए हैं। वहीं मुंबई महानगरपालिका में 227 सीटों के लिए 2,516 नामांकन प्राप्त हुए हैं।

प्रमुख नगर निगमों में नामांकन की स्थिति

  • मुंबई (BMC):- 227 सीटें, 2,516 नामांकन
  • पुणे:- 165 सीटें, 3,179 नामांकन
  • नाशिक:-122 सीटें, 2,356 नामांकन
  • पिंपरी-चिंचवड:- 128 सीटें, 1,993 नामांकन
  • छत्रपति संभाजीनगर:-115 सीटें, 1,870 नामांकन
  • ठाणे:- 131 सीटें, 1,128 नामांकन
  • नागपुर:- 151 सीटें, 1,452 नामांकन
  • सोलापुर:- 102 सीटें, 1,460 नामांकन
  • नवी मुंबई:- 111 सीटें, 956 नामांकन
  • वसई-विरार:- 115 सीटें, 935 नामांकन

अन्य नगर निगमों का हाल

  • मीरा-भयंदर:- 95 सीटों के लिए 632 नामांकन
  • कल्याण-डोंबिवली:- 122 सीटों के लिए 860 नामांकन,
  • भिवंडी-निजामपुर:- 90 सीटों के लिए 1,033 नामांकन,
  • जालना:- में 65 सीटों के लिए 1,260 नामांकन दाखिल किए गए हैं।

कुल आंकड़े

  • कुल नगर निगम: 29
  • कुल वॉर्ड: 893
  • कुल सीटें: 2,869
  • कुल नामांकन: 33,606

राज्यभर में भारी संख्या में नामांकन दाखिल होने से यह साफ है कि महानगरपालिकाओं के चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। अब नामांकन जांच और नाम वापसी के बाद चुनावी मैदान की तस्वीर और स्पष्ट होगी।

ये भी पढ़ें- क्या मुंबई का मेयर उत्तर भारतीय होगा? बीजेपी नेता के बयान से सियासत गरमाई

मुंबई महानगरपालिका चुनाव: 2 वार्डों में नामांकन रद्द होने से महायुति को बड़ा झटका, बिना मतदान चुनावी मैदान से बाहर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।