1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव रिजल्ट 2025: इन सीटों पर MVA को मिली बड़ी हार, जानें किसे कहां लगा झटका?

महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव रिजल्ट 2025: इन सीटों पर MVA को मिली बड़ी हार, जानें किसे कहां लगा झटका?

 Reported By: Dinesh Mourya Edited By: Kajal Kumari
 Published : Dec 21, 2025 02:24 pm IST,  Updated : Dec 21, 2025 03:00 pm IST

महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव के नतीजे आज जारी किए जा रहे हैं। भाजपा नीत महायुति जहां बड़ी जीत की ओर अग्रसर है और महाविकास अघाड़ी को हार मिली है। जानिए किन सीटों पर गठबंधन को मिली हार?

महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव रिजल्ट- India TV Hindi
महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव रिजल्ट Image Source : REPORTER

महाराष्ट्र नगर पालिका और नगर पंचायत चुनाव के लिए 288 सीटों पर दो चरणों में हुए मतदान के बाद आज वोटों की गिनती हो रही है। अब तक सामने आए आंकड़ों में महायुति को बड़ी जीत मिलती दिखाई दे रही है और महाविकास अघाड़ी को बड़ी हार का मुंह देखना पड़ा है। जानिए अबकत जारी आंकड़ों में किसी कहां से जीत मिली है और किसे कहां से हार मिली है।


सिंधुदुर्ग जिले के कणकवली नगर पंचायत चुनाव में नितेश राणे को झटका कणकवली नगर पंचायत में नगराध्यक्ष का चुनाव बीजेपी हार गई है। कणकवली नगर पंचायत के 15 में से 8 सीटें भले बीजेपी जीती है लेकिन नगराध्यक्ष का चुनाव बीजेपी हार गई है। नितेश राणे कणकवली सीट से विधायक हैं और सिंधुदुर्ग जिले के गार्जियन मंत्री भी हैं।

कौन-कौनसे मंत्रियों को लगा झटका 

  • भाजपा के मंत्री नितेश राणे को झटका, शहर विकास अघाड़ी के संदेश पारकर विजयी विधायक निलेश राणे ने छोटे भाई नितेश को दिया झटका।
     
  • बीजेपी के मंत्री जयकुमार रावल को झटका, धुले के शिंदखेड़ा नगराध्यक्ष पद के चुनाव में एनसीपी अजीत की महिला उम्मीदवार कलावती माली विजयी ।
     
  • शिंदे के मंत्री गुलाबराव पाटिल का उम्मीदवार चुनाव हारा, स्थानीय गठबंधन का उम्मीदवार जीता।
     
  • मालवण नगर परिषद सबसे हाई प्रोफाईल सीट थी, यहां शिंदे सेना और बीजेपी में सीधी टक्कर थी।
     
  • त्र्यंबकेश्वर म्युनिसिपल काउंसिल मेयर चुनाव में BJP को झटका लगा है। मेला मंत्री गिरीश महाजन के करीबी कैलाश घुले हार गए हैं। शिवसेना शिंदे गुट के त्रिवेणी तुंगर मेयर चुनाव जीत गए हैं।
     
  • पालघर नगर परिषद चुनाव परिणाम 2025 में भाजपा ने अपना दबदबा कायम रखते हुए पार्षदों की 18 सीटें बरकरार रखी हैं। वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शरद चंद्र पवार गुट को 8 सीटें मिली हैं, जबकि शिवसेना के शिंदे गुट ने 1 सीट पर जीत दर्ज की है।
     
  • नंदुरबार के तलोदा में अजित पवार की NCP कैंडिडेट भाग्यश्री योगेश चौधरी सातवें राउंड में 3428 वोटों से जीतीं।
     
  • पैठण म्युनिसिपल काउंसिल शिंदे सेना के मेयर पद के उम्मीदवार विद्या भूषण कवसंकर 3662 वोटों से जीतीं।
     
  • पैठण नगर परिषद महापौर पद के लिए शिंदे सेना उम्मीदवार विद्या भूषण कवसंकर 3662 मतों से जीते।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।