1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. नागपुर हिंसा: कितने नागरिक-पुलिसवाले घायल, नुकसान कितना हुआ? यहां जानें सब कुछ

नागपुर हिंसा: कितने नागरिक-पुलिसवाले घायल, नुकसान कितना हुआ? यहां जानें सब कुछ

 Reported By: Yogendra Tiwari Edited By: Subhash Kumar
 Published : Mar 18, 2025 01:41 pm IST,  Updated : Mar 18, 2025 01:41 pm IST

महाराष्ट्र के नागपुर में हुई हिंसा के बाद पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इस बात का डाटा सामने आ गया है कि हिंसा में कितने नागरिक-पुलिसवाले घायल हुए हैं और नुकसान कितना हुआ है।

महाराष्ट्र के नागपुर में हिंसा।- India TV Hindi
महाराष्ट्र के नागपुर में हिंसा। Image Source : PTI

महाराष्ट्र के नागपुर में सोमवार की रात हुई हिंसा के बाद पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और विधानसभा में भी इस पूरी घटना के कारण पर भी बात की है। आइए जानते हैं कि नागपुर में हिंसा क्यों भड़की, इससे कितना नुकसान हुआ और अब तक पुलिस ने इस मामले में क्या कुछ कार्रवाई की है।

5 FIR दर्ज हुए

नागपुर पुलिस ने हिंसा के मामले में अब तक 5 FIR दर्ज किए हैं। जिन घरों पर, जिन वाहनों का नुकसान हुआ है, उसका पंचनामा शुरू कर दिया गया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार 2 FIR  गणेश पेठ थाने के तहत हुए हैं, तो वहीं, 3 FIR तहसील पुलिस थाने के अंतर्गत किए गए हैं। पुलिस ने अब तक 47 लोगों को डिटेन किया है। नागपुर के जोन 3, जोन 4, जोन 5 के अंतर्गत सभी पुलिस थाने के क्षेत्र में कर्फ्यू लगाया गया है।

38 दोपहिया वाहनों, 5 कारों को नुकसान 

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, नागपुर में सोमवार की रात हिंसा करते हुए उपद्रवियों ने 38 दोपहिया वाहनों को नुकसान हुआ है। 5 कारों को नुकसान पहुंचाया गया है। इसके अलावा 2 जेसीबी और 1 क्रेन को भी नुकसान पहुंचाया गया है। इसके अलावा एक सरकारी वाहन को नुकसान पहुंचाया गया है।

5 नागरिक, 33 पुलिसवाले जख्मी

जख्मियों की संख्या का जिक्र किया जाए तो इस हिंसा में 5 नागरिक जख्मी हुए हैं। इन्हें नागपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 5 में से 3 को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गयी है। दो का इलाज चल रहा है। इनमें से एक आईसीयू में है। 33 पुलिस कर्मचारी और अधिकारी घायल हुए हैं। इनमें 1 पुलिस उपायुक्त घायल हुए हैं, 1 सह पुलिस आयुक्त, पुलिस निरीक्षक/पुलिस उप निरीक्षक 14 और कर्मचारी 15 घायल हुए हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।