1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Maharashtra News: गैंगरेप से दहला महाराष्ट्र का औरंगाबाद जिला! पांच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Maharashtra News: गैंगरेप से दहला महाराष्ट्र का औरंगाबाद जिला! पांच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 Edited By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Aug 16, 2022 01:22 pm IST,  Updated : Aug 16, 2022 01:22 pm IST

Maharashtra News: महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक नाबालिग लड़की के साथ हुए गैंगरेप के मामले में, पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और एक नाबालिग को हिरासत में रखा गया है।

Representative image- India TV Hindi
Representative image Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • महाराष्ट्र के औरंगाबाद में नाबालिग के साथ हुआ गैंगरेप
  • आरोपी 6 लोगों में से एक लड़का नाबालिग
  • पांच लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Maharashtra News: महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। कुल 6 लोगों पर लड़की से रेप करने का आरोप है। इन आरोपियों में से एक नाबालिग है। मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और नाबालिग को हिरासत में रखा गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपियों में से एक ने शुक्रवार को कन्नड़ तालुका की निवासी लड़की के साथ एक खेत में कथित तौर पर बलात्कार किया, जिसके बाद यह मामला सामने आया। उन्होंने बताया कि शनिवार को पीड़िता के परिवार की शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया और नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। 

कोर्ट ने आरोपियों को 17 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेजा

उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण के कानून (पॉक्सो) के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों को अदालत में किया गया, जिसने उन्हें 17 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। नाबालिग को किशोर गृह भेज गया है। 

मुंबई में भी हुई ऐसी वारदात

इसी साल जून के महीने में महाराष्ट्र के मुंबई से गैंगरेप का मामला सामने आया। चार दिव्यांग लोगों ने 19 वर्षीय युवती के साथ गैंगरेप किया था। बलात्कार के आरोप में चारों दिव्यांगों को गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोपियों में एक आरोपी नेत्रहीन भी था। उपनगर कुर्ला के नेहरूनगर थाने के एक अधिकारी ने बताया था कि आरोपियों में से एक शख्स पीड़िता का रिश्तेदार है। उन्होंने बताया कि अप्रैल के दौरान पीड़िता का रिश्तेदार उसे शिवाजी नगर इलाके में अपने घर ले गया, जहां युवती को शराब पिलाई। बाद में पीड़िता के रिश्तेदार समेत पांच लोगों ने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि पीड़िता के गर्भवती होने पर उसने पूरी घटना की जानकारी परिजन को दी और पुलिस से कॉन्टैक्ट किया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।