1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Maharashtra Politics: CM शिंदे से मिलीं बाल ठाकरे की बहू, सामने आई महाराष्ट्र की दिलचस्प सियासी तस्वीर!

Maharashtra Politics: CM शिंदे से मिलीं बाल ठाकरे की बहू, सामने आई महाराष्ट्र की दिलचस्प सियासी तस्वीर!

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Jul 26, 2022 11:35 pm IST,  Updated : Jul 26, 2022 11:35 pm IST

Maharashtra Politics: स्मिता ठाकरे, एकनाथ शिंदे से मिलने वाली ठाकरे परिवार की पहली सदस्य हैं। शिंदे के 39 विधायकों के साथ शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के खिलाफ विद्रोह के कारण पिछले महीने महा विकास आघाड़ी (MVA) सरकार गिर गई।

Eknath Shinde and Smita Thackeray- India TV Hindi
Eknath Shinde and Smita Thackeray Image Source : TWITTER

Highlights

  • शिवसेना के “पुराने” शिवसैनिक हैं एकनाथ शिंदे- स्मिता ठाकरे
  • आज शिंदे जिस कुर्सी पर बैठे हैं, उसका मैं आदर करती हूं- स्मिता
  • स्मिता ने सरकारी गेस्ट हाउस ‘सहयाद्री’ में शिंदे से मुलाकात की

Maharashtra Politics: शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे की बहू और फिल्म निर्माता स्मिता ठाकरे (Smita Thackeray) ने मंगलवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की और कहा कि वह (शिंदे) शिवसेना के “पुराने” शिवसैनिक हैं। स्मिता, शिंदे से मिलने वाली ठाकरे परिवार की पहली सदस्य हैं। शिंदे के 39 विधायकों के साथ शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के खिलाफ विद्रोह के कारण पिछले महीने महा विकास आघाड़ी (MVA) सरकार गिर गई।

स्मिता ने सवालों का दिया खुलकर जवाब

स्मिता ने कहा कि यह एक शिष्टाचार भेंट थी। दक्षिण मुंबई में सरकारी गेस्ट हाउस ‘सहयाद्री’ में शिंदे से मुलाकात के बाद उन्होंने संवाददाताओं को बताया, “एकनाथ शिंदे एक पुराने शिवसैनिक हैं जो मुख्यमंत्री बन गए हैं। मैं यहां उन्हें बधाई देने आई हूं। मैं उन्हें और उनके काम को पिछले कई सालों से जानती हूं। यह शिष्टाचार मुलाकात थी। हम एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं इसलिए मैं आज उनसे मिली।”

स्मिता ठाकरे ने कहा कि आज शिंदे जिस कुर्सी पर बैठे हैं, उसका मैं आदर करती हूं। उनका काम भी मुझे पता है और शिवसेना में उन्होंने कितना काम किया है मैं जानती हूं। मैने परिवार नहीं देखा बस उन्हें शुभेच्छा देने आई हूं।

बालसाहेब ठाकरे की करीबी हुआ करतीं थी स्मिता
शिवसेना में बगावत के बारे में पूछे जाने पर स्मिता ने कहा कि वह इसके बारे में कुछ नहीं जानती हैं क्योंकि वह एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं और राजनीति में नहीं हैं। स्मिता ने कहा, “मैं राजनीति में नहीं हूं। मैं इसके बारे में कुछ नहीं जानती।” वह 1995-99 के दौरान शिवसेना में एक शक्तिशाली शख्सियत थीं। स्मिता बाल ठाकरे के बेटे जयदेव ठाकरे की पत्नी हैं।

स्मिता एक समय बालसाहेब ठाकरे की करीबी हुआ करतीं थी। अब वो अलग रहती हैं और सक्रिय राजनीति में नहीं हैं। स्मिता ठाकरे फिलहाल फिल्म प्रोडक्शन कंपनी चलाती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।