1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र में मिले कोरोना के 43 नए मामले, एक्टिव केस की संख्या पहुंची 200 पार

महाराष्ट्र में मिले कोरोना के 43 नए मामले, एक्टिव केस की संख्या पहुंची 200 पार

 Reported By: Sachin Chaudhary Edited By: Subhash Kumar
 Published : May 26, 2025 06:52 am IST,  Updated : May 26, 2025 02:22 pm IST

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों में एक बार तेजी देखी जा रही है। महाराष्ट्र में कोरोना के 43 नए मामले मिले हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या 200 पार पहुंच गई है।

कोरोना के मामलों में इजाफा। (सांकेतिक फोटो)- India TV Hindi
कोरोना के मामलों में इजाफा। (सांकेतिक फोटो) Image Source : ANI

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं। राज्य में कोरोना से संक्रमित कुल 43 नए मामले सामने आए हैं। प्रशासन की ओर से जारी किए गए डाटा के मुताबिक, महाराष्ट्र के मुंबई में कोरोना के 35 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, पुणे में कोरोना के 8 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के एक्टिव मामलों की कुल संख्या 209 हो गई है।

कुल 300 मामले रिपोर्ट किए गए 

महाराष्ट्र में जनवरी महीने से अब तक कोरोना के कुल 300 मामले रिपोर्ट किए गए हैं। जनवरी महीने में 1, फरवरी महीने में 1, मार्च में 0, अप्रैल में 4 और मई महीने में 242 कोरोना के मामले सामने आए हैं। सामने आए डाटा के अनुसार महाराष्ट्र में कोरोना की सबसे ज्यादा मार मई महीने में देखने को मिली है। कुल केस का 80 प्रतिशत इसी महीने में दर्ज किया गया है।

87 मरीज रिकवर होकर घर लौटे

महाराष्ट्र में कोरोना के कारण अब तक 4 मौत की खबर सामने आई है। हालांकि, कोई भी नई मौत नहीं दर्ज की गई है। जनवरी से अब तक मुंबई में कुल मामलों की संख्या 248 है। महाराष्ट्र में कुल कोविड मामलों में से 82.67% (300 में से 248) मुंबई से हैं। वहीं, अब तक 87 मरीज कोरोना से ठीक होकर वापस लौट चुके हैं।

सावधानियां और सुझाव:

  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर या घर के अंदर मास्क पहनना, खासकर तब जब आप अस्वस्थ महसूस कर रहे हों।
  • हाथों को बार-बार धोकर अच्छी तरह से साफ रखना।
  • संक्रमित होने पर परिवार और दोस्तों में फैलने से रोकने के लिए मास्क पहनना और खुद को अलग रखना।

 

ये भी पढ़ें- देश में फिर से बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले, दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र तक पैर पसार रहा Covid-19, जानें कैसे करें अपना बचाव

एक्सपर्ट से जानें कितना खतरनाक है नया कोविड वेरिएंट, भारत में कैसी है स्थिति और कितना सतर्क रहने की है जरूरत ?

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।