1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से 895 मरीजों की मौत, आज आए 66,358 नए केस

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से 895 मरीजों की मौत, आज आए 66,358 नए केस

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 27, 2021 10:15 pm IST,  Updated : Apr 27, 2021 11:58 pm IST

महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी है। पिछले 24 घंटे में 66,358 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं और 895 मरीजों की मौत हुई है। यह एक दिन में मौत का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। राज्य में पिछले 24 घंटे में 67,752 मरीज ठीक हुए हैं।

Maharashtra reports 66,358 new coronavirus cases, 895 deaths- India TV Hindi
महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी है। पिछले 24 घंटे में 66,358 लोग संक्रमित हुए और 895 मरीजों की मौत हुई है। Image Source : PTI

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी है। पिछले 24 घंटे में 66,358 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं और 895 मरीजों की मौत हुई है। यह एक दिन में मौत का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। राज्य में पिछले 24 घंटे में 67,752 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में अब तक 44,100,85 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं। यहां कोरोना के चलते मृत्यु दर 1.5 प्रतिशत है। राज्य में मौजूदा समय में 42,64,936 लोग होम क्वारंटीन में हैं जबकि 30,146 लोग इंस्टीट्यूशनल क्वारंटीन किए गए हैं। नए मामलों के साथ ही सूबे में सक्रिय मामलों की संख्या 6,72,434 हो गई है।

वहीं मुंबई में 24 घंटे में कोरोना पॉजिटिव 3,999 नए केस मिले हैं और कोरोना से 59 मरीजों की मौत दर्ज की गई है। मुंबई में अब तक के कुल केस 6,35,483 हैं और अब-तक हुई कुल मौत 12,920 हैं। आज 67,752 मरीज ठीक होकर अपने घर गए हैं। अबतक ठीक होनेवाले मरीजों की कुल संख्या 36,69,548 है। इस दौरान 30,428 टेस्ट किए गए। मुंबई में डबलिंग रेट 68 दिन है। यहां सक्रिय मामलों की संख्या 66045 हो गई है।

इस बीच महाराष्ट्र में सोमवार को पांच लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीका दिया गया जो कि अब तक एक दिन में सबसे ज्यादा है। यह जानकारी राज्य सरकार ने दी। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘महाराष्ट्र सरकार ने कल 5,34,372 लोगों का टीकाकरण किया।’’ उन्होंने कहा कि सोमवार को 4,678 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके की पहली खुराक दी गई जबकि 12,179 को दूसरी खुराक मिली। 

उन्होंने कहा कि इसके अलावा 24,987 और 16,530 अग्रिम मोर्चे के कर्मियों को क्रमशः पहली और दूसरी खुराक दी गई। मंत्री ने बताया कि इसके अलावा 45 वर्ष से अधिक आयु के 3,05,186 लोगों को पहली खुराक और 1,70,812 को उनकी दूसरी खुराक मिली। टोपे ने कहा कि अकेले मुंबई में 69,922 लोगों को टीका लगाया गया। अब तक, 23,48,240 लोगों को देश की वित्तीय राजधानी में टीका लगाया जा चुका है। 

ये भी पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।