1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. By-Election Live: महाराष्ट्र की 2 और गुजरात की एक सीट पर उपचुनाव, जानें कितनी हुई वोटिंग

By-Election Live: महाराष्ट्र की 2 और गुजरात की एक सीट पर उपचुनाव, जानें कितनी हुई वोटिंग

 Edited By: Shakti Singh
 Updated : Apr 23, 2026 09:08 pm IST

महाराष्ट्र की दो और गुजरात की एक सीट पर उपचुनाव में मतदान संपन्न हो गया है। सुनेत्रा पवार ने बारामती में अपने बेटे के साथ जाकर वोट डाला।

Sunetra Pawar- India TV Hindi
वोट डालने के बाद सुनेत्रा पवार Image Source : REPORTER INPUT

तमिलनाडु की 234 और पश्चिम बंगाल की 152 विधानसभा सीटों के साथ महाराष्ट्र की दो और गुजरात की एक सीट पर आज मतदान था। इन तीनों सीटों पर वोटिंग आज संपन्न हो गई। सभी सीटों पर तत्कालीन विधायक के निधन के कारण उपचुनाव जरूरी हो गए थे। महाराष्ट्र की बारामती विधानसभा सीट पर भी मतदान हुआ। जिन तीन खाली विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए गुरुवार को वोटिंग हुई, उनमें महाराष्‍ट्र की दो सीटों में बारामती और राहुरी विधानसभा सीटें शामिल है। वहीं, गुजरात की उमरेठ विधानसभा सीट के लिए भी वोटिंग हुई।

बारामती विधानसभा उप चुनाव में राष्ट्र्वादी कांग्रेस (अजित पवार गुट) की उम्मीदवार सुनेत्रा पवार (उप मुख्यमंत्री) चुनावी मैदान में हैं। यहां से 23 निर्दलीय भी चुनाव लड़ रहे हैं। अजित पवार के प्लेन क्रैश में निधन के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी सुनेत्रा पवार के कंधों पर है। आज सुबह मतदान के लिए जाने से पहले सुनेत्रा पवार ने अजित दादा पवार के स्मृतिस्थल पर जाकर अभिवादन किया।

Sunetra Pawar
Image Source : REPORTER INPUTअजित पवार के स्मृतिस्थल पर सुनेत्रा

सुनेत्रा ने संभाली अजित की विरासत

प्लेन क्रैश में अजित पवार के निधन के बाद सुनेत्रा पवार ने उनकी विरासत संभाली है। अजित की जगह पर उन्हें डिप्टी सीएम बनाया गया और पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष भी चुनी गईं। उन्होंने निधन के कुछ दिन बाद ही डिप्टी सीएम की शपथ ले ली थी। अब वह विधानसभा चुनाव जीतकर विधायक भी बनना चाह रही हैं। सभी विपक्षी दलों ने अजित पवार के सम्मान में इस सीट पर अपने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं। हालांकि, निर्दलीय उम्मीदवार सुनेत्रा पवार को चुनौती दे रहे हैं, लेकिन उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है।

महाराष्ट्र की सरकार पर उपचुनाव का असर नहीं

महाराष्ट्र में बीजेपी की अगुआई वाले महायुति गठबंधन की सरकार है। देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री हैं। वहीं, एकनाथ शिंदे शिवसेना और सुनेत्रा पवार एनसीपी गुट से डिप्टी सीएम हैं। महायुति के पास प्रचंड बहुमत है और इस गठबंधन का सत्ता में रहना तय है। हालांकि, डिप्टी सीएम बने रहने के लिए सुनेत्रा को यह चुनाव जीतना होगा और विधायक बनना होगा।

By-Election Live:

Auto Refresh
Refresh
  • 9:05 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    गुजरात और महाराष्ट्र में उपचुनावों की वोटिंग का प्रतिशत

    गुजरात की एक और महाराष्ट्र की 2 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में गुरुवार को वोटिंग संपन्न हो गई। चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, गुजरात की उमरेठ सीट पर 59.04 फीसदी मतदान हुआ, जबकि महाराष्ट्र की राहुरी सीट पर 56.20 फीसदी और बारामती में 58.01 वोटिंग हुई है।

  • 5:46 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    जानें, गुजरात और महाराष्ट्र उपचुनाव में कितनी वोटिंग

    गुजरात की एक और महाराष्ट्र की 2 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में शाम 5 बजे तक की वोटिंग के आंकड़े आ गए हैं। गुजरात की उमरेठ सीट पर 5 बजे तक 54.43 फीसदी मतदान हुआ था, जबकि महाराष्ट्र की राहुरी सीट पर 50.68 फीसदी और बारामती में 52.44 वोटिंग हुई है।

  • 3:47 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    उपचुनाव में 3 बजे तक की वोटिंग के आंकड़े सामने आए

    गुजरात की एक और महाराष्ट्र की 2 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में 3 बजे तक की वोटिंग के आंकड़े आ गए हैं। गुजरात की उमरेठ सीट पर 3 बजे तक 46.66 फीसदी मतदान हुआ था, जबकि महाराष्ट्र की राहुरी सीट पर 39.60 फीसदी और बारामती में 40.36 वोटिंग हुई है।

  • 11:06 AM (IST)
    Posted by Shakti Singh

    यह चुनाव बहुत इमोशनल- रोहित पवार

    बारामती विधानसभा उपचुनाव में वोट डालने के बाद एनसीपी शरद पवार गुट के नेता रोहित पवार ने कहा, “यह चुनाव बहुत इमोशनल है। जब आप लोगों से बात करने जाते हैं, तो कोई एक्साइटमेंट नहीं होता। हर कोई बहुत इमोशनल है क्योंकि उनका लीडर अब नहीं रहा। अजित दादा इस राज्य के बहुत पॉपुलर लीडर हैं। यहां तक ​​कि जो लोग उनकी जगह चुनाव लड़ रहे हैं, वे भी उसी पॉपुलैरिटी की वजह से जाने जाते हैं और उसे आगे बढ़ा रहे हैं।”

  • 11:00 AM (IST)
    Posted by Shakti Singh

    यह ऐतिहासिक जनादेश होगा- शायना एनसी

    बारामती उपचुनाव पर शिवसेना नेता शायना एनसी ने कहा, "बारामती में सुनेत्रा पवार का उपचुनाव अजित पवार और खुद सुनेत्रा पवार के अच्छे काम, दशकों की सेवा के लिए एक रेफरेंडम है। पवार परिवार ने बारामती, अपने चुनाव क्षेत्र को अपने परिवार की तरह माना है, और मुझे यकीन है कि यह एक ऐतिहासिक जनादेश होगा।"

  • 10:20 AM (IST)
    Posted by Shakti Singh

    सुनेत्रा पवार के वोट डालने का वीडियो आया

    महाराष्ट्र के बारामती उपचुनाव में एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने बारामती के एक पोलिंग स्टेशन पर अपना वोट डाला। पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार की प्लेन क्रैश में मौत के बाद बारामती विधानसभा सीट खाली हो गई थी। सुनेत्रा पवार के वोट डालने का वीडियो भी सामने आया है।

  • 9:52 AM (IST)
    Posted by Shakti Singh

    सुबह 9 बजे तक कहां-कितना मतदान

    विधानसभा उपचुनाव में सुबह 9 बजे तक गुजरात की उमरेठ सीट पर अनुमानित वोटर टर्नआउट 10% रहा। वहीं, महाराष्ट्र बारामती सीट पर सुबह नौ बजे तक 8.01% मतदाताओं ने वोट डाला। महाराष्ट्र की राहुरी सीट पर 6.39% मतदान हुआ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।