मुंबई: पश्चिम बंगाल में तो भतीजे अभिषेक बनर्जी ने बुआ ममता बनर्जी के लिए मोर्चा संभाल लिया है, वहीं, महाराष्ट्र में भी एक भतीजे के दिल में चाचा के लिए प्रेम उमड़ रहा है। यहां बात हो रही है चाचा शरद पवार और भतीजा अजित पवार की। दो साल पहले पवार फैमिली और पार्टी दोनों टूट गई थी लेकिन अब एक बार फिर पवार फैमिली एकजुट होती दिख रही है।
Related Stories
पवार फैमिली के एकजुट होने के संकेत
अजित पवार ने एक बार फिर पवार फैमिली के एकजुट होने के संकेत दिए हैं। दरअसल, पिंपड़ी चिंचवाड़ में अजित पवार और शरद पवार की पार्टी मिलकर चुनाव लड़ रही है। अजित पवार की पार्टी के पोस्ट पर शरद पवार की तस्वीर है। ऐसे में जब उनसे सवाल पूछा गया कि क्या अब शरद पवार हमेशा साथ रहेंगे तो अजित पवार ने कहा कि आपके मुंह में घी-शक्कर।
शरद पवार से गठबंधन पर अजित पवार का बयान सामने आया। दरअसल अजित पवार से सवाल किया गया कि आपके बैनर पर शरद पवार की तस्वीर है, क्या हमेशा के लिए साथ में रहेंगे? इस पर अजित पवार ने कहा, "आपके मुंह में घी-शक्कर"
अजित पवार ने और क्या कहा?
अजित पवार ने कहा, "अगर कल किसी के खिलाफ कोई क्राइम रजिस्टर होता है, तो क्या वह इंसान क्राइम साबित होने से पहले ही दोषी हो जाता है। मेरे ऊपर भी 70,000 करोड़ रुपये के आरोप लगे थे। जिन लोगों ने मेरे ऊपर वे आरोप लगाए थे, क्या वे सब आज मेरे साथ हैं या नहीं? मुझे बताओ। उन सभी लोगो के साथ आज मैं सरकार में हूं या नहीं?"
बता दें कि हालही में अजित पवार इसलिए चर्चा में आए थे क्योंकि उन्होंने अपनी ही सहयोगी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था, "BJP ने PCMC को लूट का अड्डा बनाया" अजित पवार ने आरोप लगाया था कि पिंपरी-चिंचवड़ महानगर पालिका (PCMC) में भाजपा ने टेंडरों की 'रिंग' बनाकर भ्रष्टाचार के नए कीर्तिमान स्थापित किए। उन्होंने कहा था, "विकास के नाम पर जनता के पैसों की जमकर बंदरबांट की गई है और शहर के संसाधनों को लूटा गया है।"