1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र के लातूर में 70 साल की महिला के साथ दरिदंगी, दुष्कर्म के बाद मर्डर, रोड पर उतरी भीड़

महाराष्ट्र के लातूर में 70 साल की महिला के साथ दरिदंगी, दुष्कर्म के बाद मर्डर, रोड पर उतरी भीड़

 Published : Aug 27, 2024 07:23 am IST,  Updated : Aug 27, 2024 09:01 am IST

लातूर में 70 साल की एक महिला के साथ बलात्कार किया गया और उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने साड़ी से बांधकर तीन दिन तक कमरे में शव रखा।

महिला के साथ दरिदंगी- India TV Hindi
महिला के साथ दरिदंगी Image Source : INDIA TV

लातूरः महाराष्ट्र में दुष्कर्म की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। राज्य में एक के बाद एक बलात्कार की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला लातूर से आया है जहां पर बुजुर्ग महिला के साथ एक युवक ने रेप किया। जानकारी के अनुसार, लातूर जिले के औसा तालुका के भेटा गांव में 70 वर्षीय घरेलू नौकरानी को अपने घर में बहला फुसला कर 35 वर्षीय व्यक्ति ने बलात्कार किया। इसके बाद बुजुर्ग पीड़िता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। 

घटना के विरोध में प्रदर्शन

इसके साथ ही नशेड़ी हत्यारे ने मृत महिला को साड़ी से घर में ही लोहे की चट्टान से बांध दिया और लगातार तीन दिनों तक कमरे में नग्न अवस्था में रखा। पुलिस ने इस मामले में दरिंदगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद भीड़ ने प्रदर्शन किया और आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की। 

 0 वर्षीय लड़की से बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

पुणे के बाहरी इलाके में 10 वर्षीय लड़की से कथित तौर पर बलात्कार के आरोप में एक बुजुर्ग को गिरफ्तार किया गया है। पुणे ग्रामीण पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना तब प्रकाश में आई जब लड़की ने अपने स्कूल में ‘गुड टच, बैड टच’ सत्र के दौरान इस बारे में बताया। अधिकारी ने बताया कि कुछ दिन पहले 67 वर्षीय आरोपी ने लड़की को स्कूल जाते समय रोका, उसे चॉकलेट दी और उसके करीब आने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को जब लड़की स्कूल से लौट रही थी तो आरोपी उसे अपने घर ले गया और उससे बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि यह घटना पुणे के बाहरी इलाके में एक ग्रामीण क्षेत्र में हुई। 

 

अधिकारी ने बताया कि शनिवार को स्कूल में ‘गुड टच, बैड टच’ सत्र के दौरान लड़की ने आपबीती सुनाई। स्कूल प्रशासन ने लड़की के माता-पिता को इसकी सूचना दी, जिन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में जांच की जा रही है। 

रिपोर्ट- आसिफ पटेल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।