1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने के मामले में एक्शन, दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज

शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने के मामले में एक्शन, दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज

 Reported By: Sameer Bhaudas Bhise Edited By: Amar Deep
 Published : Aug 26, 2024 11:55 pm IST,  Updated : Aug 26, 2024 11:55 pm IST

महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने के बाद पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने के मामले में केस दर्ज।- India TV Hindi
शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने के मामले में केस दर्ज। Image Source : X@NARENDRAMODI

सिंधुदुर्ग: जिले के राजकोट किले में स्थापित छत्रपति शिवाजी महाराज की एक मूर्ति आज अचानक गिर गई। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। मालवन थाना पुलिस ने मूर्ति गिरने के मामले 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसमें मेसर्स अर्टिस्टरी कंपनी के मालिक जयदीप आपटे और स्ट्रक्चरल कंसल्टेंट चेतन पाटिल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इन दोनों ही लोगों के खिलाफ BNS की धारा 109,110,125 और 318 के तबत केस दर्ज किया गया है। 

नौसेना ने भी जारी किया बयान

वहीं सिंधुदुर्ग के राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने पर भारतीय नौसेना ने भी बयान जारी किया है। भारतीय नौसेना ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने के मामले पर चिंता व्यक्त की है। दरअसल, इस प्रतिमा का अनावरण सिंधुदुर्ग के नागरिकों के प्रति समर्पण के रूप में 04 दिसंबर 2023 को नौसेना दिवस पर किया गया था। वहीं राज्य सरकार और संबंधित विशेषज्ञों के साथ, नौसेना ने इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना के कारण की तुरंत जांच करने और जल्द से जल्द मूर्ति की मरम्मत कराने और इसे पुन: स्थापित करने के लिए कदम उठाने के लिए एक टीम की प्रतिनियुक्ति की है।

पीएम मोदी ने किया था अनावरण

बता दें कि सिंधुदुर्ग में छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फुट ऊंची मूर्ति ढह गई है। यह घटना मालवन के राजकोट किले में दोपहर करीब एक बजे घटी। इतनी ऊंची प्रतिमा के ढहने से हड़कंप मच गया। इस मूर्ति का अनावरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था। एक अधिकारी ने बताया कि विशेषज्ञ इमारत ढहने के सही कारण का पता लगाएंगे, लेकिन जिले में पिछले दो से तीन दिनों में भारी बारिश और तेज हवाएं देखी गई हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी स्थिति का जायजा लेने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे और नुकसान की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- 

भीलवाड़ा में गोवंश के अवशेष मिलने के बाद भड़की हिंसा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज; दर्जनों लोग गिरफ्तार

मंदिर में टूटी मिली देवी की मूर्ति, अज्ञात लोगों ने 12 घरों में लगाई आग; धारा 163 लागू

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।