1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. सड़क पर पटाखे जलाकर जन्मदिन मनाने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

सड़क पर पटाखे जलाकर जन्मदिन मनाने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 07, 2020 07:58 pm IST,  Updated : Jun 07, 2020 07:58 pm IST

दक्षिण मुंबई के नागपाड़ा में दोस्तों के साथ सड़क पर पटाखे जलाकर जन्मदिन मनाने वाले 22 वर्षीय युवक को पुलिस ने सामाजिक दूरी के दिशानिर्देशों और लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

Man celebrates birthday on street, bursts crackers; held- India TV Hindi
Man celebrates birthday on street, bursts crackers; held Image Source : PTI REPRESENTATIONAL

मुंबई: दक्षिण मुंबई के नागपाड़ा में दोस्तों के साथ सड़क पर पटाखे जलाकर जन्मदिन मनाने वाले 22 वर्षीय युवक को पुलिस ने सामाजिक दूरी के दिशानिर्देशों और लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सामाजिक कार्यकर्ता होने का दावा करने वाले हम्माद अंसारी ने सोशल मीडिया पर अपने जन्मदिन समारोह का वीडियो साझा किया था। उसे शनिवार को गिरफ्तार किया गया। 

अधिकारी ने बताया, “अंसारी और उसके दोस्तों ने शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात में जन्मदिन मनाया था जिस दौरान उन्होंने सड़क पर पटाखे फोड़े और केक काटा था।” उन्होंने कहा, “ अपनी इस हरकत से उन्होंने सामाजिक दूरी के दिशानिर्देशों और लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन किया। फेसबुक पर साझा किए अपने वीडियो में अंसारी ने प्रतिबंधों के बावजूद जन्मदिन मनाने के बारे में बताया था।” 

नागपाड़ा पुलिस ने अंसारी और तीन अन्य के खिलाफ भादसं की धारा 188, 269 और 270 और आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। अंसारी को गिरफ्तार कर पुलिस थाने लाया गया और लेकिन नोटिस देकर वापस जाने दिया गया। अधिकारी ने कहा कि उसका वीडियो सोशल मीडिया मंच से हटा दिया गया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।