1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. VIDEO: मुंबई के गोरेगांव में अनमोल टावर में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की 8 गाड़ियां पहुंची

VIDEO: मुंबई के गोरेगांव में अनमोल टावर में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की 8 गाड़ियां पहुंची

 Reported By: Dinesh Mourya, Edited By: Malaika Imam
 Published : Jan 24, 2024 07:17 pm IST,  Updated : Jan 24, 2024 08:39 pm IST

मुंबई के गोरेगांव स्थित अनमोल टावर बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। फिलहाल इस घटना में किसी के जख्मी होने या फंसने की जानकारी नहीं मिला है।

अनमोल टावर में लगी आग- India TV Hindi
अनमोल टावर में लगी आग

मुंबई के गोरेगांव स्थित अनमोल टावर बिल्डिंग में बुधवार को भीषण आग लग गई। टावर की सबसे ऊपरी मंजिल पर आग लगी है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। फिलहाल अभी तक इस घटना में किसी के जख्मी होने या फंसने की जानकारी नहीं मिला है। 

देखें वीडियो 

स्थानीय विधायक विद्या ठाकुर के मुताबिक, जिस फ्लैट में आग लगी है वहां पर पिछले छह महीना से रिनोवेशन का काम चल रहा था। बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे फ्लैट में रिनोवेशन का काम कर रहे सभी मजदूर अपने घर चले गए। करीब छह बजे फ्लैट से आग की लपटे बाहर आने लगी। आग में कोई हताहत नहीं हुआ है। एहतियात के तौर पर बिजली को कट कर दिया गया है। दमकल विभाग के कर्मचारी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। बिल्डिंग के निचली मंजिल पर रहने वाले लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। (गोविंद ठाकुर की रिपोर्ट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।