1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई और पुणे के 1 लाख जरूरतमंद लोगों को फ्री वैक्सीन दिलाने के लिए आगे आए मिलिंद देवरा

मुंबई और पुणे के 1 लाख जरूरतमंद लोगों को फ्री वैक्सीन दिलाने के लिए आगे आए मिलिंद देवरा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 02, 2021 03:40 pm IST,  Updated : Oct 02, 2021 11:41 pm IST

कांग्रेस नेता मिलिंद देवरा ने मुंबई और पुणे के 1 लाख जरूरतमंद लोगों को फ्री कोरोना वैक्सीन दिलाने के लिए हाथ आगे बढ़ाया है।

मुंबई और पुणे के 1 लाख जरूरतमंद लोगों को फ्री वैक्सीन दिलाने के लिए आगे आए मिलिंद देवरा- India TV Hindi
मुंबई और पुणे के 1 लाख जरूरतमंद लोगों को फ्री वैक्सीन दिलाने के लिए आगे आए मिलिंद देवरा Image Source : TWITTER

मुंबई: कांग्रेस नेता मिलिंद देवरा ने मुंबई और पुणे के 1 लाख जरूरतमंद लोगों को फ्री कोरोना वैक्सीन दिलाने के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "गांधी जयंती पर विल्लू पूनावाला फाउंडेशन, कोर (CORE), हॉलीवुड अभिनेता सेन पेन (SeanPenn) और मैंने मुंबई तथा पुणे के सबसे जरूरतमंद लोगों को 100,000 मुफ्त वैक्सीन खुराक देने के लिए हाथ मिलाया है। अभी तक पुणे में 15000 वैक्सीन की डोज और मुंबई में BMC के मुरली देवरा अस्पताल में 2000 वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैं।"

भारत में अबतक कोरोना टीके की करीब 90 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं: स्वास्थ्य मंत्री

भारत में कोविड-19 रोधी टीके की अबतक 90 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने शनिवार को यह जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि कोविड-19 से बचाव के लिए देशव्यापी टीकाकरण अभियान की शुरुआत 16 जनवरी को स्वास्थ्य कर्मियों को टीके की खुराक देने के साथ हुई थी जबकि दो फरवरी से अग्रिम मोर्चे पर कार्यरत कर्मियों के टीकाकरण की शुरुआत की गई। 

मांडविया ने ट्वीट किया, ‘‘शास्त्री जी ने नारा दिया था ‘जय जवान-जय किसान’। इस नारे में अटल जी ने ‘जय-विज्ञान’ जोड़ा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ‘जय अनुसंधान’ का नारा दिया। आज अनुसंधान का नतीजा कोरोना टीका है। जय अनुसंधान।’’ 

गौरतलब है कि कोविड-19 टीकाकरण के अगले चरण की शुरुआत एक मार्च को हुई, जिसके तहत 60 साल से ऊपर और गंभीर बीमारियों से ग्रस्त 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण की शुरुआत की गई। एक अप्रैल से 45 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू हुआ जबकि सरकार ने इसका विस्तार करते हुए एक मई से सभी वयस्कों के टीकाकरण की शुरुआत की। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।