1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. टीपू सुल्तान को 'किंग ऑफ इंडिया' और छत्रपति शिवाजी के लिए गाली लिखना पड़ा महंगा, नाबालिग लड़का गिरफ्तार

टीपू सुल्तान को 'किंग ऑफ इंडिया' और छत्रपति शिवाजी के लिए गाली लिखना पड़ा महंगा, नाबालिग लड़का गिरफ्तार

 Reported By: Namrata Dubey Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : May 07, 2023 08:21 am IST,  Updated : May 07, 2023 08:21 am IST

ठाणे से पुलिस ने एक नाबालिग लड़के को गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि उसने कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर धार्मिक भावनाएं आहत करने वाले पोस्ट किए थे। ये गिरफ्तारी ठाणे के भिवंडी से हुई है।

Minor boy arrested- India TV Hindi
ठाणे से पुलिस ने एक नाबालिग लड़के को गिरफ्तार किया Image Source : REPRESENTATIVE PIC

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे से पुलिस ने एक नाबालिग लड़के को गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि उसने कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर धार्मिक भावनाएं आहत करने वाले पोस्ट किए थे। ये गिरफ्तारी ठाणे के भिवंडी से हुई है। लड़के ने जो पोस्ट की थी, उसमें शिवाजी महाराज और टीपू सुलतान को लेकर विवादित बातें लिखी गई थीं।

लड़के ने टीपू सुल्तान को किंग ऑफ इंडिया और किंग ऑफ मुस्लिम लिखा था, वहीं छत्रपति शिवाजी महाराज के लिए गालियां लिखी थीं। भिवंडी डीसीपी ने इंडिया टीवी को बताया कि आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में 153A  और 295A के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस मामले में भिवंडी के डीसीपी नवनाथ धवले का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि वह नाबालिग है और उसे कस्टडी में लिया गया है। उसे  किशोर न्यायालय में पेश किया जाएगा। 

ये भी पढ़ें: 

क्या सच में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने पहुंचे बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री? ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से पोस्ट की गई फोटो

दिल्लीवालों की मौज! अगले 5 दिनों तक मौसम रहेगा सुहाना, झमाझम बारिश का अलर्ट भी जारी, जानें कब से सताएगी गर्मी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।