1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. क्या सच में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने पहुंचे बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री? ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से पोस्ट की गई फोटो

क्या सच में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने पहुंचे बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री? ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से पोस्ट की गई फोटो

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : May 07, 2023 07:10 am IST,  Updated : May 07, 2023 11:54 am IST

बागेश्वर धाम सरकार के नाम से मशहूर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ मुलाकात की एक तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर को बागेश्वर धाम सरकार के आधिकारिक फेसबुक और ट्विटर के जरिए साझा किया गया है।

Bageshwar Dham Sarkar Dhirendra Krishna Shastri - India TV Hindi
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने पहुंचे बागेश्वर धाम सरकार Image Source : BAGESHWAR DHAM SARKAR/TWITTER

नई दिल्ली: बागेश्वर धाम सरकार के नाम से मशहूर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री लगातार चर्चा में बने रहते हैं। कभी वह अपने बयानों और कभी कार्यक्रमों की वजह से सुर्खियों में आ जाते हैं। ताजा मामला उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की गई एक फोटो है, जिसमें वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ दिखाई दे रहे हैं। बागेश्वर धाम सरकार के आधिकारिक फेसबुक और ट्विटर अकाउंट पर ये फोटो पोस्ट की गई है, जिसके कैप्शन में लिखा है, '8 मार्च 2024 महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आगामी ‘’पंचम कन्या विवाह महोत्सव’’ के आमंत्रण हेतु पूज्य बागेश्वर धाम सरकार आज भारत की प्रथम नागरिक और राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू जी से मिलने राष्ट्रपति भवन पहुंचे।'

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की राष्ट्रपति के साथ यह फोटो काफी चर्चित हो रही है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि धीरेंद्र शास्त्री किसी बड़ी हस्ती के साथ दिखाई दिए हों, बल्कि कई राज्यों के मुख्यमंत्री और राज्यपालों के साथ उनकी तस्वीर का होना एक आम बात हो गई है, लेकिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ उनकी फोटो, उनके भक्तों को काफी उत्साहित कर रही है।

Bageshwar Dham Sarkar Dhirendra Krishna Shastri
Image Source : BAGESHWAR DHAM SARKAR/TWITTERराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने पहुंचे बागेश्वर धाम सरकार

सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को लेकर काफी कमेंट्स आ रहे हैं और सनातन धर्म पर आस्था रखने वाले लोग इसे सनातन की जीत बता रहे हैं। बता दें कि बाबा धीरेंद्र लगातार अपने कार्यक्रम करते रहते हैं। ठाणे के अम्बरनाथ में बाबा बागेश्वर का दिव्य दरबार है। 7 से 9 मई तक अम्बरनाथ में पंडित धीरेंद्र शास्त्रा का ये कार्यक्रम है। 

ये भी पढ़ें: 

अमेरिका: गोलियों की तड़तड़ाहट से फिर गूंजा टेक्सास, मॉल में हुई फायरिंग में एक की मौत, कई घायल

EC ने भाजपा के खिलाफ करप्शन रेट कार्ड जारी करने पर कांग्रेस को भेजा नोटिस, पूछा-कार्रवाई क्यों ना की जाए

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत