1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. बड़ी खबर! मुंबई पुलिस कमिश्नर ऑफिस से फरवरी में हुई गाड़ियों की एंट्री वाला रजिस्टर गायब

बड़ी खबर! मुंबई पुलिस कमिश्नर ऑफिस से फरवरी में हुई गाड़ियों की एंट्री वाला रजिस्टर गायब

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 08, 2021 12:04 pm IST,  Updated : Apr 08, 2021 12:04 pm IST

मुंबई पुलिस कमिश्नर ऑफिस से अहम सबूत गायब हो गया है। मुंबई पुलिस कमिश्नर ऑफिस में गाड़ियों की एंट्री वाला रजिस्टर गायब हो गया है। इसी रजिस्टर में कमिश्नर ऑफिस में आने वाली हर गाड़ी की एंट्री होती थी।

बड़ी खबर! मुंबई पुलिस...- India TV Hindi
बड़ी खबर! मुंबई पुलिस कमिश्नर ऑफिस से फरवरी में हुई गाड़ियों की एंट्री वाला रजिस्टर गायब Image Source : PTI

मुंबई (महाराष्ट्र): मुंबई पुलिस कमिश्नर ऑफिस से अहम सबूत गायब हो गया है। मुंबई पुलिस कमिश्नर ऑफिस में गाड़ियों की एंट्री वाला रजिस्टर गायब हो गया है। इसी रजिस्टर में कमिश्नर ऑफिस में आने वाली हर गाड़ी की एंट्री होती थी। सचिन वाजे भी फरवरी में कई लग्जरी गाड़ियों में कमिश्नर ऑफिस पहुंचा था लेकिन अब जानकारी मिली है कि कमिश्नर ऑफिस ने ATS को बताया कि रजिस्टर गायब है। इसके बाद एटीएस ने भी NIA को सौंपी अपनी रिपोर्ट में रजिस्टर को मिसिंग बताया है। हालांकि रजिस्टर मेंटेन करने वाला अधिकारी हर रोज रजिस्टर के पन्नों का ज़ेरॉक्स कर अपने घर ले जाता था जो बाद में एटीएस को मिला था।। लेकिन एटीएस ने उस जानकारी को रिकॉर्ड पर नहीं लिया क्योंकि उसकी ओरिजिनल कॉपी उन्हें नहीं मिली थी।

ये बात काफी चौंकाने वाली थी कि आखिर ऐसा क्या हुआ होगा कि फरवरी महीने में कौन कौन सी गाडियां कमिश्नर ऑफिस में आई इसकी एंट्री वाली बुक आखिर कैसे गायब हो सकती है और क्या किसी ने जानबूझकर इसे गायब किया है।

आपको बता दें कि 17 फरवरी को मनसुख हिरण की स्कॉर्पियों कार विक्रोली से चोरी हुई थी जिसके बाद वह गाड़ी सचिन वाजे के कहने पर उसकी सोसाइटी में खड़ी की गई जहां पर वो गाड़ी 20 फरवरी तक थी और फिर 21 से 24 तक वह गाड़ी कमिश्नर ऑफिस में खड़ी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।