1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. शादी का झांसा देकर शादीशुदा शख्स ने युवती से बनाए संबंध, प्रेग्नेंट होने पर अबॉर्शन का बनाया दबाव; खुले राज

शादी का झांसा देकर शादीशुदा शख्स ने युवती से बनाए संबंध, प्रेग्नेंट होने पर अबॉर्शन का बनाया दबाव; खुले राज

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Oct 20, 2023 11:37 am IST,  Updated : Oct 20, 2023 11:37 am IST

मुंबई से दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। शख्स पर आरोप है कि उसने महिला से शादी का वादा कर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया, जिससे वो प्रेग्नेंट हो गई। इसके बाद शख्स उस पर गर्भपात कराने का दबाव बनाने लगा।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

महाराष्ट्र: मुंबई से शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं, जब युवती गर्भवती हो गई तो उसे गर्भपात करा लेने का दबाव बनाने लगा। मामले में नवी मुंबई पुलिस ने आरोपी शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया है। अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि ठाणे जिले के मुंब्रा के रहने वाले 35 वर्षीय आरोपी ने पहले से शादीशुदा और दो बच्चे का पिता होने की बात छिपाई। 

2022 में कॉन्टैक्ट में आए थे दोनों

प्राथमिकी का हवाला देते हुए एपीएमसी थाना प्रभारी ने बताया कि मुंबई के भांडुप इलाके की रहने वाली 26 वर्षीय महिला और आरोपी सितंबर 2022 में कॉन्टैक्ट में आए थे। पीड़िता ने आरोप लगाया कि शादी करने का झांसा देकर आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और वह गर्भवती हो गई। इसके बाद आरोपी ने गर्भपात के लिए उस पर दबाव बनाया और कहा कि शादी से पहले गर्भवती होने पर उसका परिवार उसे स्वीकार नहीं करेगा। 

युवती से 2.5 लाख रुपये भी लिए

आरोपी ने युवती से 2.5 लाख रुपये भी लिए। अधिकारी ने बताया कि बाद में आरोपी ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया और धमकी भी दी। पीड़िता को बाद में पता चला कि वह पहले से ही शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने गुरुवार को उस शख्स के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के तहत दुष्कर्म करने, महिला की सहमति के बिना गर्भपात कराने और आपराधिक धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

- PTI इनपुट के साथ

अलग और अनूठी है हाई स्पीड रैपिड ट्रेन 'नमो भारत', जानिए क्या है इसकी खासियतें

श्रीनगर से राजस्थान जा रहा ट्रक खाई में गिरा, चार लोगों की गई जान; VIDEO
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।