1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई
  4. सैनेटाइजर और हैंडवॉश बनाने वाली फैक्ट्री में ब्लास्ट, 2 की मौत

सैनेटाइजर और हैंडवॉश बनाने वाली फैक्ट्री में ब्लास्ट, 2 की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 13, 2020 01:34 pm IST,  Updated : Apr 13, 2020 01:47 pm IST

मुंबई के निकट इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित सैनेटाइजर बनाने वाली फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। इस फैक्ट्री में काम करने वाले दो लोगों की मौत हो गई।

sanitizer factory - India TV Hindi
sanitizer factory 

मुंबई के निकट इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित सैनेटाइजर और हैंडवॉश बनाने वाली फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। इस फैक्ट्री में काम करने वाले दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक कर्मचारी जख्मी हो गया। बताया जा रहा है कि आवश्यक वस्तु होने के चलते लॉक डाउन के पीरियड में हैंड वाश और सैनेटाइजर बनाने वाली कंपनी में काम जारी था। इसी बीच सोमवार को फैक्ट्री के रिएक्टर में ब्लास्ट हो गया। 

बता दें कि लॉकडाउन अवधि में एमआईडीसी की अन्य फैक्ट्रियां बंद हैं। वहीं कलेक्टर के आदेश पर यह कंपनी चालू थी। आज सुबह करीब 11.30 बजे फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। इसमें फैक्ट्री में दो कर्मचारियों की मौत हो गई। इनके नाम विजय पांडुरंग सावंत और समीर शहाबुद्दीन खोजा है। वहीं फैक्ट्री में काम करने वाला एक शक्श रुणाल प्रभाकर राऊत जख्मी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। mumbai से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें महाराष्ट्र