1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी सफलता, लाखों रुपये की ड्रग्स के साथ 9 लोग गिरफ्तार

मुंबई क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी सफलता, लाखों रुपये की ड्रग्स के साथ 9 लोग गिरफ्तार

 Reported By: Suraj Ojha Edited By: Avinash Rai
 Published : Aug 17, 2023 06:33 pm IST,  Updated : Aug 17, 2023 06:43 pm IST

मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने ड्रग्स तस्करों के एक गैंग का पर्दाफाश किया है। लाखों रुपये के ड्रग्स के साथ क्राइम ब्रांच की टीम ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Mumbai crime branch got big success 9 people arrested with drugs worth lakhs of rupees- India TV Hindi
लाखों रुपये की ड्रग्स के साथ 9 लोग गिरफ्तार Image Source : INDIA TV

मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है जो दूसरे राज्यों से मुंबई में ड्रग्स लाकर बेचा करते थे। गिरफ्तार आरोपी मुंबई के कॉलेज, क्लब और बार में ड्रग्स सप्लाई किया करते थे। मुंबई क्राइम ब्रांच के डीसीपी राजतिलक रौशन ने बताया की हमें जानकारी मिली थी कि कुछ लोग मुंबई में ड्रग्स लाने वाले हैं। इसके बाद हमने मूलुंड टोल नाके पर ट्रैप लगाया। कुछ देर बाद एक कार को रोककर जांच की तो उसमें से ड्रग्स बरामद किया गया। कार में 6 लोग सवार थे जिन्हें हिरासत में ले लिया गया है। इसके बाद एक अन्य कार से ड्रग्स बरामद किया गया जिसमें सवार दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। 

पुलिस ने इन लोगों को किया गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि इन आरोपियों से पूछताछ करने कि बाद इनके घर पर छापेमारी की गई जहां से पुलिस ने एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया। घर की तलाशी में कुछ ड्रग्स समेत 17 लाख रुपये बरामद किए गए। उन्होंने कहा, 'इस पूरे मामले में हमने अबतक 350.23 ग्राम MD ड्रग्स, 45 ग्राम चरस, 17 लाख कैश, 2 कार और एक बाइक बरामद की है, जिसकी कीमत एक करोड़ 19 लाख 30 हजार के लगभग है।' उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के नाम साहिल खान उर्फ मस्सा, मोहम्मद कासम शेख, शमसुद्दीन शहा, इमरान पठान, मोहम्मद तौफीक शौकत अली मंसूरी, मोहम्मद इस्माइल सलीम सिद्दीकी, सरफराज खान उर्फ गोल्डन भूरा और सना शाबिर अली खान उर्फ प्रियंका करकौर है। 

कैसे करते थे तस्करी?

बता दें कि गिरफ्तार आरोपियों में से 3 लोगों के खिलाफ 13 मामले दर्ज हैं। इसमें से ज्यादातर मामले एनडीपीएस के हैं और इनमें से एक के खिलाफ हत्या की कोशिश का भी मामला दर्ज है। एर अधिकारी ने बताया कि गोल्डन भूरा नाम का आरोपी 3 मंजिला इमारत में रहता था। यहां से वह रस्सी के सहारे नीचे एक डब्बा भेजता था। नीचे ग्राहक डब्बे से ड्रग्स निकाल लेता और डब्बे में पैसे डाल देता था। फिर भूरा डब्बे को ऊपर खींच लेता था।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।