1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. चेहरे पर जख्म के निशान के साथ खून से लथपथ मिला व्यक्ति का शव, पुलिस ने सुलझाया मामला

चेहरे पर जख्म के निशान के साथ खून से लथपथ मिला व्यक्ति का शव, पुलिस ने सुलझाया मामला

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 02, 2021 02:56 pm IST,  Updated : Jan 02, 2021 02:56 pm IST

महाराष्ट्र के ठाणे शहर के कलवा में 45 वर्षीय एक व्यक्ति चेहरे पर जख्म के निशान के साथ मृत पाया गया।

murder- India TV Hindi
murder Image Source : PTI

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे शहर के कलवा में 45 वर्षीय एक व्यक्ति चेहरे पर जख्म के निशान के साथ मृत पाया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शव शुक्रवार सुबह मिला। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘मृतक की पहचान मंगेश केदार के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ रहता था। कलवा में परिवार के दो मकान हैं। 

नए साल की पूर्व संध्या पर व्यक्ति अपने दूसरे मकान में अकेले सोने गया था और ऐसा वह नियमित रूप से करता था।'' अधिकारी ने बताया, ‘‘अगली सुबह परिवार के सदस्य वहां गए तो घर का दरवाजा खुला पाया। जब वे घर के भीतर गए तो व्यक्ति को खून से लथपथ पाया। उसके चेहरे पर जख्म के निशान थे।’’ अधिकारी ने बताया कि परिवार के सदस्यों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

उन्होंने बताया कि कलवा पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज कर लिया गया है और दोषी व्यक्ति की तलाश जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।