1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुम्बई में कोरोना वायरस के 1554 नए केस सामने आए, अबतक कुल 4686 लोगों की मौत

मुम्बई में कोरोना वायरस के 1554 नए केस सामने आए, अबतक कुल 4686 लोगों की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 02, 2020 09:47 pm IST,  Updated : Jul 02, 2020 10:11 pm IST

मुम्बई में आज गुरुवार (2 जुलाई) को 1554 नए केस सामने आए हैं। मुंबई में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 80,262 हो गई। यहां 24882 एक्टिव केस हैं।

Mumbai Dharavi coronavirus cases till 2 July- India TV Hindi
Mumbai Dharavi coronavirus cases till 2 July Image Source : PTI

महाराष्ट्र। मुम्बई में आज गुरुवार (2 जुलाई) को 1554 नए केस सामने आए हैं। मुंबई में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 80,262 हो गई। यहां 24882 एक्टिव केस हैं। आज लगातार दूसरा दिन है जब देश की औद्योगिक राजधानी में 1500 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। पिछले 48 घंटों में यहां कोरोना से 57 लोगों की मौत हुई है जबकि अबतक कुल 4686 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। नगर निगम ग्रेटर मुंबई से मिली जानकारी के मुताबिक, मुम्बई में केस डबलिंग 41 दिनों में हो रहा है। बृहन्न मुंबई महानगरपालिका ने बताया कि शहर में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 1,554 नए मामले सामने आए हैं जबकि 57 और लोग की संक्रमण से मौत हुई है।

मुम्बई में कंटेन्मेंट जोन की संख्या 754 हो गई है जबकि 6253 हाईराइज बिल्डिंग को कोरोना केस के चलते सील किया गया है। आज 5903 मरीज रिकवर होने के बाद डिस्चार्ज कर दिए गए गए हैं, इसके बाद मुंबई में अभी तक कुल 50694 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। मुंबई में कोरोना का रिकवरी रेट 63 प्रतिशत है। बीएमसी ने बताया कि 5,903 मरीज पिछले 24 घंटे में संक्रमण मुक्त होकर अस्पताल से घर लौटे हैं। मुंबई में फिलहाल 24,882 लोगों का इलाज चल रहा है और 798 नए संदिग्ध मामले हैं। वहीं मुंबई के धारावी इलाके में कोविड-19 के 19 नए मामले आने के साथ ही संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,301 हो गई है। धारावी में महज 551 लोगों का इलाज चल रहा है।

Mumbai coronavirus cases till 2 July
Image Source : TWITTERMumbai Dharavi coronavirus cases till 2 July

1 जुलाई तक मुंबई में कोरोना के कुल 3,39,796 टेस्ट किए जा चुके हैं। मुंबई में आईसीयू बेड की संख्या 1557 है जबकि वेंटिलेटर बेड की बात करें तो इनकी संक्या 928 है। यहां ऑक्सीजन बेड की संख्या 7893 है। पिछले 24 घंटे में 9172 हाई रिस्क लोगों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की गई है। बृहन्मुंबई नगर निगम के मुताबिक, मुंबई के धारावी इलाके में आज 19 COVID19 के नए मामले और 2 मौतें रिपोर्ट हुई हैं। क्षेत्र में कुल मामलों की संख्या अब 2,301 है जिसमें 551 सक्रिय मामले और 84 मौतें शामिल हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।