1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई: ड्रग्स पैडलर ने की खुदकुशी की कोशिश, NCB ने किया था गिरफ्तार

मुंबई: ड्रग्स पैडलर ने की खुदकुशी की कोशिश, NCB ने किया था गिरफ्तार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 02, 2021 10:25 am IST,  Updated : Jun 02, 2021 10:26 am IST

मादक पदार्थों को बेचने (ड्रग्स पैडलर) के आरोपी ने बाथरूम साफ करने के लिए इस्तेमाल में लाए जानेवाले लाइजऑल को पीकर आत्महत्या की कोशिश की।

मुंबई: ड्रग्स पैडलर ने की खुदकुशी को कोशिश, NCB ने किया था गिरफ्तार- India TV Hindi
मुंबई: ड्रग्स पैडलर ने की खुदकुशी को कोशिश, NCB ने किया था गिरफ्तार Image Source : INDIA TV

मुंबई: मादक पदार्थों को बेचने (ड्रग्स पैडलर) के आरोपी ने बाथरूम साफ करने के लिए इस्तेमाल में लाए जानेवाले लाइजऑल को पीकर आत्महत्या की कोशिश की। ड्रग्स पैडलर को जे.जे.अस्पताल में शिफ़्ट किया गया है जहाँ उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक 1 जून की तड़के सुबह टॉयलेट का बहाना कर बाथरुम में गया जहां उसने लाइजऑल को पीकर उसने खुदकुशी करने की कोशिश की।

यह आरोपी मुम्बई के डोंगरी इलाके का एक ड्रग्स पैडलर है और इसे एनसीबी ने 31 मई को एमडी ड्रग्स की कमर्शियल क्वांटिटी के साथ गिरफ्तार किया था। ड्रग्स पैडलिंग के केस मे एनसीबी ने इस आरोप को पहले भी गिरफ्तार किया था लेकिन जमानत पर बाहर आने के बाद वो दोबारा ड्रग्स के कारोबर मे सक्रिय हो गया।

फिलहाल एनसीबी ने मजिस्ट्रेट को पूरे मामले कि जानकारी दे दी है और आरोपी ड्रग्स पैडलर की मेडिकल कंडीशन पर नजर रखे हुए है। एनसीबी की हिरासत में आत्महत्या की कोशिश करनेवाले इस ड्रग पैडलर का नाम एजाज साइको है। यह आरोपी डोंगरी इलाके में एम.डी. ड्रग्स के सबसे बड़े ड्रग्स सप्पलयार में से एक है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।