1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई के चौथे तालाब मोदक सागर में पानी हुआ ओवर फ्लो, इन जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी

मुंबई के चौथे तालाब मोदक सागर में पानी हुआ ओवर फ्लो, इन जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी

 Reported By: Sachin Chaudhary Edited By: Avinash Rai
 Published : Jul 28, 2023 06:32 am IST,  Updated : Jul 28, 2023 06:32 am IST

गुरुवार की रात करीब पौने 11 बजे मोदक सागर ओवर फ्लो हुआ जिसके बाद तालाब का पानी बाहर गिरने लगा। बता दें कि इससे पहले तुलसी, विहार और तानसा तालाब ओवरफ्लो हो चुके हैं। इसी सप्ताह में यह देखने को मिला था।

Mumbai fourth pond Modak Sagar Water overflows red alert issued for rain in these districts- India TV Hindi
भारी बारिश के कारण मोदक सागर तालाब का पानी हुआ ओवरफ्लो Image Source : INDIA TV

मुंबई में इन दिनों तेज बारिश हो रही है। कई स्थानों पर भूस्खलन के मामले देखने को मिल रहे हैं। महाराष्ट्र के अलग-अलग जिलों में हो रही बारिश के कारण जलभराव की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है। मुंबई में पीने के पानी की आपूर्ति करने वाले कुल 7 तालाब हैं। इनमें से चौथा तालाब मोदक सागर ओवर फ्लो हो गया है। दरअसल गुरुवार की रात करीब पौने 11 बजे मोदक सागर ओवर फ्लो हुआ जिसके बाद तालाब का पानी बाहर गिरने लगा। बता दें कि इससे पहले तुलसी, विहार और तानसा तालाब ओवरफ्लो हो चुके हैं। इसी सप्ताह में यह देखने को मिला था। 

जलाशयों का पानी ओवरफ्लो

बता दें कि मुंबई के जलाशयों में 61 फीसदी से ज्यादा पीने का पानी स्टोर है। इन जलाशयों में इतना पानी है कि मुंबई में 7 महीने तक पानी की टेंशन नहीं होगी। मुंबई को जल आपूर्ति करने वाले कुल 7 जलाशयों में 14 लाख एमएलडी पानी का स्टोरेज अगर होता है तो मुंबई को सालभर पानी की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। इन जलाशयों में अबतक 8 लाख एमएलडी पानी जमा हुआ है। इन जलाशयों से मुंबई को प्रतिदिन करीब 4 हजार एमएलडी पानी की आपूर्ति की जाती है। 

इन जिलों में रेड अलर्ट जारी

सतारा में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है और गढ़चिरौली में भी भारी हो रही है। कोल्हापुर में फिलहाल लोगों को बारिश से राहत मिली है। वहीं पुणे शहर में मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। बता दें कि सतारा, रत्नागिरी, गढ़चिरौली, चंद्रपुर, विदर्भ में रेड अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही कोंकण, कोल्हापुर, नागपुर, गोंदिया, भंडारा, यवतमान जिलों में बारिश के लोकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।