1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के चेक पोस्ट पर हादसा, BMW कार ने CISF ऑफिसर को मारी टक्कर

मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के चेक पोस्ट पर हादसा, BMW कार ने CISF ऑफिसर को मारी टक्कर

 Reported By: Suraj Ojha Edited By: Malaika Imam
 Published : Oct 02, 2023 09:04 am IST,  Updated : Oct 02, 2023 09:07 am IST

मुंबई के इंटरनेशनल एयरपोर्ट के चेक पोस्ट पर हादसा हो गया। यहां तैनात CISF ऑफिसर को एक तेज रफ्तार BMW कार ने टक्कर मार दी। CISF ऑफिसर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

मुंबई के इंटरनेशनल एयरपोर्ट के चेक पोस्ट पर तैनात CISF ऑफिसर को तेज रफ्तार BMW कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ड्यूटी पर तैनात CISF ऑफिसर कुछ दूर जाकर गिरे। इस हादसे में CISF ऑफिसर राहुल शर्मा बुरी तरह घायल हो गए, जिन्हें नजदीकी सेवन हिल्स हॉस्पिटल में इलाज के लिए एडमिट किया गया है।

घटना देर रात 4 बजे की है

मुंबई के सहार पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक, देर रात 4 बजे के करीब एयरपोर्ट पर आने वाली गाड़ियों की चेकिंग पोस्ट पर CISF को तैनात किया गया। वो चेकिंग कर रहे थे, तभी एयरपोर्ट पर डिपार्चर को जाने के लिए एक तेज रफ्तार कार ने पहले बैरिकेड को उड़ाया, उसके बाद CISF ऑफिसर को टक्कर मारी, जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गए।

मामले की जांच में जुटी सहार पुलिस

कार में पांच लोग तैनात थे। इस घटना की जानकारी सहार पुलिस स्टेशन को दी गई। पुलिस ने कार चालक हृदय सज्जनराज कवार के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 338 और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। सहार पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

गांधी जयंती के मौके पर PM मोदी ने राजघाट पर अर्पित की श्रद्धांजलि, समाधि पर सर्वधर्म सभा का आयोजन; जानें पूरा कार्यक्रम

गांधी जयंती पर PM मोदी इन दो राज्यों को देंगे बड़ी सौगात, करोड़ों की परियोजनाएं राष्ट्र को करेंगे समर्पित

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।