1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Mumbai Rains: मुंबई में बारिश ने रोकी local trains की रफ्तार, स्कूल कॉलेज बंद, अलर्ट जारी

Mumbai Rains: मुंबई में बारिश ने रोकी local trains की रफ्तार, स्कूल कॉलेज बंद, अलर्ट जारी

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Sep 25, 2024 10:51 pm IST,  Updated : Sep 26, 2024 06:32 am IST

मुंबई में भारी बारिश का दौर जारी है। बारिश की वजह से लोकल ट्रेनों की रफ्तार थम गई है तो वहीं स्कूल कॉलेजों में गुरुवार को छुट्टी घोषित कर दी गई है।

mumbai local, mumbai rain- India TV Hindi
बारिश ने रोक दी मुंबई में लोकल ट्रेनों की रफ्तार Image Source : FILE PHOTO

भारी बारिश के कारण  मुंबई की लाइफ लाइन माने जाने वाली लोकल ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। भारी बारिश की वजह से ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ है। कुर्ला स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ है, लोग अपने घर जाने के लिए परेशान हैं। ट्रेनों की पटरियां नदी में तब्दील हो चुकी हैं। मूसलाधार बारिश से मुंबई का उपनगरीय ट्रेन नेटवर्क भी काफी प्रभावित हुआ है। कुर्ला, भांडुप और विक्रोली में रेल पटरियां पानी में डूब गई हैं, जिससे सेंट्रल रेलवे (सीआर) लाइन पर एक घंटे तक की देरी हुई है। स्टेशनों पर घोषणाओं से यात्रियों को सूचित किया गया है कि नाहुर, कांजुरमार्ग और विद्याविहार स्टेशनों पर ट्रेनें नहीं रुकेंगी, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

मुंबई पुलिस ने जारी की चेतावनी

बीएमसी कमिश्नर भूषण गगरानी कंट्रोल रूम में मौजूद हैं और शहर में बारिश की स्थिति का जायजा ले रहे हैं। इस बीच मुंबई पुलिस ने ट्वीट किया, "आईएमडी ने 26 सितंबर की सुबह तक मुंबई और उपनगरों में गरज और बिजली के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। सभी मुंबईवासियों से अनुरोध है कि जब तक जरूरी न हो, घर के अंदर ही रहें। कृपया सुरक्षित रहें। किसी भी आपात स्थिति के लिए 100 डायल करें।"

स्कूल-कॉलेज किए गए बंद

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मुंबई के लिए कल सुबह 8.30 बजे तक के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसे देखते हुए छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुंबई के सभी स्कूलों और कॉलेजों में कल गुरुवार, 26 सितंबर 2024 को छुट्टी घोषित कर दी गई है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) प्रशासन मुंबईकरों से अनुरोध करता है कि यदि आवश्यक हो तो ही घरों से बाहर निकलें। बीएमसी ने एक्स पर पोस्ट किया, "बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) प्रशासन मुंबईकरों से अनुरोध करता है कि वे जरूरत पड़ने पर ही घरों से बाहर निकलें।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।