1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई मेयर के दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में CMO और BSE का भी जिक्र; जानें पूरा मामला

मुंबई मेयर के दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में CMO और BSE का भी जिक्र; जानें पूरा मामला

 Reported By: Sachin Chaudhary,,  Saket Rai, Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Jun 10, 2026 03:34 pm IST,  Updated : Jun 11, 2026 07:05 am IST

मुंबई मेयर के दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ई-मेल पर ये धमकी दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां इसको लेकर अलर्ट पर हैं और धमकी भेजने वाले की तलाश शुरू कर दी है।

Mumbai bomb threat- India TV Hindi
मुंबई के मेयर के दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। Image Source : PTI (प्रतीकात्मक फोटो)

Mumbai Mayor Office Bomb Threat: महाराष्ट्र के मुंबई में सुरक्षा एजेंसियों को उस वक्त अलर्ट पर आना पड़ा, जब मुंबई की मेयर को एक धमकी भरा ई-मेल मिला। ई-मेल में मेयर की कार और उनके दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इतना ही नहीं, इस मेल में मुख्यमंत्री कार्यालय यानी CMO, मेयर कार्यालय और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी BSE का भी उल्लेख किया गया है। धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है।

मेयर दफ्तर से लेकर BSE तक को उड़ाने की धमकी

जानकारी के अनुसार, मुंबई की मेयर को भेजे गए एक ई-मेल में उनकी कार और कार्यालय में बम विस्फोट करने की धमकी दी गई। ई-मेल सामने आने के बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। धमकी भरे मेल में मुख्यमंत्री कार्यालय, मेयर कार्यालय और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का भी जिक्र किया गया है। इसे देखते हुए सभी संबंधित स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और एहतियात के तौर पर अतिरिक्त निगरानी रखी जा रही है।

धमकी भरा ई-मेल भेजने वालों की तलाश शुरू

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस, साइबर सेल और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि धमकी भरा ई-मेल किसने भेजा और इसके पीछे उसका क्या मकसद था।

मुंबई पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

पुलिस तकनीकी जांच के जरिए ई-मेल के स्रोत और भेजने वाले व्यक्ति की पहचान करने में जुटी हुई है। साथ ही, धमकी में जिन जगहों का जिक्र किया गया है, वहां सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।

धमकी देने वाले के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

फिलहाल, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि धमकी देने वाले की पहचान कर उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अफवाह के लिए धमकी या बड़ी साजिश

सुरक्षा एजेंसियां अब इस बात की भी जांच कर रही हैं कि धमकी सिर्फ अफवाह फैलाने के मकसद से दी गई है या इसके पीछे कोई साजिश है। साइबर टीम ई-मेल के सर्वर लोकेशन, आईपी एड्रेस और अन्य डिजिटल सबूतों की पड़ताल कर रही हैं ताकि इसे भेजने वाले को पकड़ा जा सके।

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र के बीड में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 1 महिला की मौत; बोट पर 35 से ज्यादा लोग थे सवार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।