1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. नाबालिग ने महिला कांस्टेबल से की छेड़छाड़, दूसरे किशोर ने दिया साथ; तीन गिरफ्तार

नाबालिग ने महिला कांस्टेबल से की छेड़छाड़, दूसरे किशोर ने दिया साथ; तीन गिरफ्तार

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Oct 01, 2023 07:00 am IST,  Updated : Oct 01, 2023 07:00 am IST

मुंबई के विक्रोली में महिला कांस्टेबल से छेड़छाड़ की घटना हुई। आरोप है कि एक नाबालिग लड़के ने महिला कांस्टेबल को गलत तरीके से टच किया। इस दौरान एक अन्य नाबालिग ने छेड़छाड़ करने वाले की भागने में मदद की।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

मुंबई के विक्रोली में एक महिला पुलिसकर्मी से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। मामले में दो नाबालिगों सहित सहित लोगों को गिरफ्तार किया गया है। घटना शुक्रवार रात की है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोप है कि एक नाबालिग लड़के ने महिला कांस्टेबल को कथित तौर पर गलत तरीके से टच किया। उन्होंने बताया कि जब कुछ महिलाओं ने घटना को देखा और हस्तक्षेप करने की कोशिश की, तो एक अन्य नाबालिग ने छेड़छाड़ करने वाले की भागने में मदद की। 

सीसीटीवी के जरिए आरोपियों की पहचान

अधिकारी ने आगे बताया कि एक शख्स ने भी एक नाबालिग की मदद की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। महिला कांस्टेबल की ओर से शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की और छह टीमों का गठन किया, जिन्होंने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की और उन्हें हिरासत में ले लिया। 

गिरफ्तार करने गई पुलिस पर आरोपी का हमला

वहीं, बीते दिनों मुंबई में आपराधिक पृष्ठभूमि वाले एक शख्स ने छेड़छाड़ के एक मामले में उसे गिरफ्तार करने आई पुलिस की एक टीम पर हमला कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए बोरीवली पुलिस थाने की एक टीम मंगलवार को महेश मोहन शेट्टी (40) उर्फ कोलू को पकड़ने के लिए रत्नाबाई चॉल गई। पुलिस ने बताया कि महेश के खिलाफ पिछले साल छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान शेट्टी आक्रामक हो गया और उसने सिपाही स्वप्निल शरद पवार को लात मारी और पत्थर से उन पर हमला किया, जिससे इलाके में हंगामा मच गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।