1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मीरा-भयंदर में टीपू सुल्तान चौक का बदलेगा नाम, BJP के प्रस्ताव को मिला बहुमत

मीरा-भयंदर में टीपू सुल्तान चौक का बदलेगा नाम, BJP के प्रस्ताव को मिला बहुमत

 Reported By: Sachin Chaudhary Edited By: Malaika Imam
 Published : Feb 18, 2026 09:42 pm IST,  Updated : Feb 18, 2026 11:10 pm IST

टीपू सुल्तान चौक का नाम बदलने का प्रस्ताव बहुमत से मंज़ूर हो गया है। ठाणे के मीरा भयंदर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में बीजेपी द्वारा लाए प्रस्ताव को बहुमत से मंजूरी मिली है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PUBLIC DOMAIN/PTI

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के अंतर्गत आने वाले मीरा-भयंदर नगर निगम (MBMC) में टीपू सुल्तान चौक का नाम बदलने के प्रस्ताव को बहुमत से मंजूरी मिल गया है। बीजेपी की ओर से लाए गए इस प्रस्ताव को सदन में भारी बहुमत मिला। अब इस चौक को महान स्वतंत्रता सेनानी अशफाक उल्ला खान के नाम से जाना जाएगा।

वहीं, टीपू सुल्तान के नाम को बनाए रखने का समर्थन कर रही कांग्रेस ने इस मुद्दे पर यू-टर्न ले लिया है। विरोध के बीच कांग्रेस ने चौक का नाम बदलकर अब्दुल गफ्फार खान (सीमांत गांधी) करने का सुझाव दिया। बहुमत भाजपा के पक्ष में होने के कारण उनके द्वारा प्रस्तावित नाम पर मुहर लगी। ऐसे में अब  टीपू सुल्तान चौक का नाम बदलकर अशफाक उल्ला खान हो जाएगा।

कैसे शुरू हुआ यह विवाद?

बता दें कि महाराष्ट्र में टीपू सुल्तान को लेकर विवाद की शुरुआत नासिक के मालेगांव नगर निगम से हुई, जहां समाजवादी पार्टी की नेता और डिप्टी मेयर शान-ए-हिंद निहाल अहमद द्वारा अपने सरकारी कार्यालय में टीपू सुल्तान की तस्वीर लगाने पर प्रशासन ने आपत्ति जताते हुए उसे हटाने का आदेश दिया। इस प्रशासनिक कार्रवाई ने राजनीतिक गलियारों में उस समय बड़ा तूफान खड़ा कर दिया जब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने टीपू सुल्तान की तुलना छत्रपति शिवाजी महाराज से कर दी। 

इस तुलना को सत्ताधारी भाजपा और शिवसेना (शिंदे गुट) ने महाराष्ट्र की अस्मिता और शिवाजी महाराज का घोर अपमान बताया, जिसके विरोध में पुणे और जालना जैसे शहरों में हिंसक झड़पें और पत्थरबाजी की घटनाएं सामने आईं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे एक प्रचार और महापुरुषों का अपमान करार दिया।

ये भी पढ़ें-

गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने AI समिट में हुई 'गलतफहमी' के लिए मांगी माफी, जारी किया बयान

चलती बस में लगी आग, अंदर फंसे यात्रियों को डिलीवरी बॉय ने यूं बचाया; VIDEO हुआ वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।