1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. 'मोहर्रम के जुलूस में बच्चों को टॉफी और बड़ों को नियाज बताकर बांटे जिंक फॉस्फाइड के कैप्सूल', आरोपी फैयाज का कबूलनामा

'मोहर्रम के जुलूस में बच्चों को टॉफी और बड़ों को नियाज बताकर बांटे जिंक फॉस्फाइड के कैप्सूल', आरोपी फैयाज का कबूलनामा

 Reported By: Saket Rai Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Jun 28, 2026 02:36 pm IST,  Updated : Jun 28, 2026 02:36 pm IST

मुंबई के भायखला में मोहर्रम के जुलूस में जिंक फॉस्फाइड के कैप्सूल बांटने वाले आरोपी फैयाज प्रेमजी ने बताया है कि उसके टारेगट पर जुलूस में शामिल लगभग 15 हजार लोग थे। उसने अलग-अलग बातें बोलकर लोगों को कैप्सूल बांटे।

Mumbai Moharram procession poisoning case- India TV Hindi
मुंबई में मोहर्रम के जुलूस में जिंक फॉस्फाइड के कैप्सूल बांटने वाला गिरफ्तार। Image Source : REPORTERS INPUT

महाराष्ट्र में मुंबई के भायखला इलाके में आयोजित मोहर्रम के जुलूस में लोगों को जिंक फॉस्फाइड के कैप्सूल बांटने वाले फैयाज प्रेमजी ने पुलिस को अपने बयान में बताया है कि उसके निशाने पर जुलूस में शामिल कम से कम 15 हजार लोग थे। आरोपी ने सभी को अलग-अलग बातें कहकर कैप्सूल्स बांटे, जैसे- बच्चों को टॉफी, कुछ को नियाज और बहुत सारे लोगों को पेन किलर या एंटीबायोटिक बताकर यह कैप्सूल आरोपी ने बांटे।

जिंक फॉस्फाइड वाले कैप्सूल से हजारों लोगों को मारना चाहता फैयाज

आरोपी ने कैप्सूल के अंदर एक पर्ची भी बना कर रखी थी जो उसने खुद ही तैयार की थी, जिसमें साफ तौर पर लिखा है कि इसे 8 साल से ज्यादा उम्र के बच्चे और प्रेग्नेंट महिलाएं भी कंज्यूम कर सकती हैं। मुंबई में मुहर्रम के दिन डोंगरी इलाके में जुलूस-ए-शाम-ए-गरीबा के दिन फैयाज प्रेमजी ने एक बड़ी साजिश रची थी। जिंक फॉस्फाइड की मदद से वह हजारों लोगों को मारना चाहता था।

बच्चों को टॉफी और कुछ नियाज कहकर बांटा कैप्सूल

पुलिस इस पूरे मामले में आरोपी के मोटिव की जांच कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला धार्मिक नजर आ रहा है। हालांकि, इसकी औपचारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। वहीं, इस जुलूस के आयोजक हबीब नासिर ने बताया कि कैसे उस दिन जुलूस के दौरान आरोपी फैयाज प्रेमजी लोग को नियाज (प्रसाद) या विटामिन की गोली बताकर लोगों को गुमराह कर रहा था। मुंबई पुलिस का शुक्रिया अदा करेंगे कि उन्होंने सही समय पर आरोपी को पकड़ लिया।

बोरे के अंदर रखकर लाया था कैप्सूल

मुंबई में मोहर्रम के दिन लोगों को जहरीले कैप्सूल देकर मारने की साजिश रचने वाला फैयाज प्रेमजी मुंबई के डोंगरी इलाके में स्थित सन डोरमेट्री में रुका हुआ था। डॉरमेट्री के मैनेजर जाकिर हुसैन ने बताया कि फैयाज पिछले साल भी यहां आकर रुका हुआ था, उसने एक बोरे के अंदर कैप्सूल रखे हुए थे। हालांकि, उस वक्त उन्हें पता नहीं था जब वह अपना सामान लेकर आया था। पुलिस ने फैयाज को यहीं से गिरफ्तार किया जब गिरफ्तारी हुई तब वह सोया हुआ था। पुलिस अभी आरोपी के असल मकसद का पता लगाने की जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें- कैसे पकड़ा गया मोहर्रम के जुलूस में जिंक फॉस्फाइड के कैप्सूल बांटने वाला फैयाज?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।