1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. पतंग के माझे से कटा मुंबई पुलिस के कांस्टेबल का गला, मौके पर मौत, बाइक से घर जाते समय हादसा

पतंग के माझे से कटा मुंबई पुलिस के कांस्टेबल का गला, मौके पर मौत, बाइक से घर जाते समय हादसा

 Reported By: Suraj Ojha Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Dec 24, 2023 11:05 pm IST,  Updated : Dec 24, 2023 11:16 pm IST

महाराष्ट्र के मुंबई में पतंग के मांझे से एक पुलिस कांस्टेबल का गला कट गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस कांस्टेबल ड्यूटी खत्म कर बाइक पर घर जा रहे थे। इसी दौरान ये घटना घटी।

Mumbai Police constable- India TV Hindi
मुंबई पुलिस के कांस्टेबल का गला कटा Image Source : FILE

मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां पतंग के मांझे से मुंबई पुलिस के एक पुलिस कांस्टेबल का गला कट गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस कांस्टेबल ड्यूटी खत्म कर बाइक पर घर जा रहे थे। इसी दौरान ये घटना घटी।

क्या है पूरा मामला?

मुंबई के दिंडोशी पुलिस स्टेशन में पोस्टेड पुलिस कांस्टेबल समीर सुरेश जाधव अपनी ड्यूटी खत्म करके वर्ली स्थित अपने घर पर जा रहे थे। इस दौरान सांताक्रूज हाईवे पर पतंग का माझा गले में फंस जाने से हाईवे पर गिर गए।

मांझे की वजह से उनका गला कट गया। उन्हें नजदीकी सायन हॉस्पिटल लेकर जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें चेक करते ही मृत घोषित कर दिया। मुंबई की खेरवाड़ी पुलिस ने इस घटना को बड़ी ही गंभीरता से लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई है।

यूपी के मेरठ से भी आया था ऐसा ही एक मामला 

अगस्त 2023 में मेरठ के कंकरखेड़ा में सिटी स्टेशन फ्लाईओवर के पास ड्यूटी से घर लौट रहे एक एएसआई का गला भी माझे से कट गया था। इश दौरान बाइक फिसलकर गिरने से एएसआई गंभीर रूप से घायल भी हो गए थे। 

हादसे के बाद आनन फानन में एएसआई को हॉस्पिटल में भर्ती कराया था, जहां उनकी गर्दन पर 74 टांके आए थे। ये भी पढ़ें: 

जम्मू कश्मीर: मुस्लिमों ने पेश की एकता की मिसाल, कश्मीरी पंडित के अंतिम संस्कार के लिए किया लकड़ी का इंतजाम

बृजभूषण शरण सिंह को लेकर बड़ी खबर,  WFI मामले में गृहमंत्री अमित शाह से कर सकते हैं मुलाकात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।