1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. VIDEO: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने कई गाड़ियों में मारी टक्कर, 20 घायल

VIDEO: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने कई गाड़ियों में मारी टक्कर, 20 घायल

 Reported By: Saket Rai Edited By: Niraj Kumar
 Published : Jul 26, 2025 08:14 pm IST,  Updated : Jul 26, 2025 11:58 pm IST

मौके पर पहुंची पुलिस और राहत बचाव दल ने रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया और सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

mumbai pune expressway accident- India TV Hindi
मुंबई पुणे एक्सप्रेस वे हादसा Image Source : REPORTER INPUT

मुंबई: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर आज दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक बेकाबू ट्रक ने एक-एक करके कई गाड़ियों में टक्कर मार दी। करीब 20 से 25 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस हादसे में करीब 20 से 21 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों में एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह हादसा मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे पर खपोली के पास हुआ।

बेकाबू ट्रक ने मारी टक्कर

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक एक ट्रक का ब्रेक फेल होने की वजह से वह बेकाबू हो गया और वह कई गाड़ियों से टकरा गया। इस दौैरान करीब 20 से 25 गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त हो गईं, जिसमें लगभग 20 से 21 लोगों के घायल होने और एक महिला के गंभीर रूप से घायल होने की खबर सामने आई है। मौके पर पहुंची पुलिस और राहत बचाव दल ने रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया और सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कई वाहनों को भारी नुकसान

बताया जाता है कि एक कंटेनर ट्रक का ढलान से उतरते समय ब्रेक फेल हो गया। इससे बेकाबू होकर यह कंटेनर ट्रक ने अपने आगे चल रहे कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसा खोपोली पुलिस स्टेशन के अंतर्गत मुंबई जाने वाली लेन पर हुई। नई सुरंग से लेकर फ़ूड मॉल होटल क्षेत्र तक का हाईवे इस हादसे की चपेट में गया। नई सुरंग से लेकर फूड मॉल के बीच जगह-जगह क्षतिग्रस्त वाहन नजर आ रहे हैं। कई वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है।

एक अधिकारी ने कहा, "ब्रेक फेल होने के बाद कंटेनर ट्रेलर ट्रक का ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा। बेकाबू कंटेनर ने बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज जैसी लग्जरी कारों सहित कम से कम 20 वाहनों को टक्कर मारी, जिससे करीब 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें नवी मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।