1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. भारी बारिश से मुंबई फिर पानी-पानी, पुणे में भी हालात बेकाबू, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

भारी बारिश से मुंबई फिर पानी-पानी, पुणे में भी हालात बेकाबू, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 15, 2020 07:25 am IST,  Updated : Oct 15, 2020 07:37 am IST

मानसून की वापसी एक बार फिर मुंबई सहित पूरे कोंकण क्षेत्र के लिए नई मुश्किल लेकर आई है। मुंबई और पुणे में लगातार बारिश हो रही है। इससे शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया है।

Mumbai Rains - India TV Hindi
Mumbai Rains  Image Source : ANI

 मानसून की वापसी एक बार फिर मुंबई सहित पूरे कोंकण क्षेत्र के लिए नई मुश्किल लेकर आई है। मुंबई और पुणे में लगातार बारिश हो रही है। इससे शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया है।  रात भर हुई बारिश के बाद मुंबई के बायकुला, हिंदमाता, कुर्ला, किंग सर्किल समेत कई इलाकों जलजमाव हो गया है। पुणे में रातभर जमकर बारिश हुई है। पुणे के दगडू सेठ गणेश मंडल के बाहर कई फीट पानी जमा हो गया है। वहीं आज हालात और भी खराब होने का अंदेशा है। मौसम विभाग ने मुंबई सहित पूरे उत्तरी कोंकण तट पर गुरुवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। 

मौसम विभाग की मानें तो गुरुवार को मुंबई का जनजीवन अस्तव्यस्त हो सकता है। मौसम विभाग ने मुंबई में आज दिन भर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आज मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। यहां बीती रात भर बारिश हुई है। रात हुई बारिश के बाद मुंबई के बायकुला, हिंदमाता, कुर्ला, किंग सर्किल समेत कई इलाकों जलजमाव हो गया है।

मौसम विभाग ने पुणे के साथ महाराष्ट्र के मुंबई समेत रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग इलाके में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पुणे में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए है। पुराने शहर में स्थित दगड़ूशेठ हलवाई गणेश मंदिर के आसपास कई फुट पानी भर गया है।

पुणे के इंद्रपुर इलाके में तेज बारिश के बाद छोटे-छोटे नाले उफान पर आ गए। यहां लहरों की चपेट में एक बाइकसवार आ गया और बहने लगा। इसके बाद जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।