1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई टू गोवा का सफर अब होगा आसान, वंदे भारत ट्रेन की सौगात देंगे पीएम नरेंद्र मोदी

मुंबई टू गोवा का सफर अब होगा आसान, वंदे भारत ट्रेन की सौगात देंगे पीएम नरेंद्र मोदी

 Written By: Avinash Rai
 Published : Jun 01, 2023 11:10 pm IST,  Updated : Jun 01, 2023 11:10 pm IST

मुंबई और गोवा के बीच जल्द ही वंदे भारत ट्रेन चलने जा रही है। शनिवार को इस ट्रेन को पीएम नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाने वाले हैं। इस ट्रेन का किराया और रूट जाने के लिए इस खबर को पढ़ें।

Mumbai To Goa Vande Bharat Express PM Narendra Modi will  inaugurate Vande Bharat on saturday- India TV Hindi
मुंबई टू गोवा का सफर अब होगा आसान Image Source : PTI

Mumbai To Goa Vande Bharat Express: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार की सुबह गोवा टू मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन करने वाले हैं। पीएम मोदी वर्चुअली मडगांव रेलवे स्टेशन से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक यह देश की 19वीं वंदे भारत ट्रेन है। मुंबई से चलने वाली यह चौथा हाई स्पीड ट्रेन है और महाराष्ट्र से चलने वाली यह पांचवी वंदे भारत एक्सप्रेस है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मंडगाव रेलवे स्टेशन पर उद्घाटन के दौरान रेल मंत्री अश्विन वैष्णव व गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत तथा अन्य कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे। 

मुंबई टू गोवा वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन

वीडियो लिंक के जरिए पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को करीब सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन शाम 6.30 बजे मुंबई पहुंचेगी। मुंबई-गोवा वंदे भारत ट्रेन में केवल 8 ही डिब्बे होंगे। जबकि अन्य वंदे भारत ट्रेनों में 16 डिब्बे होते हैं। शुक्रवार के अलावा बाकी 6 दिन यह ट्रेन मुंबई और गोवा के बीच संचालित की जाएगी। इस ट्रेन का रूट, टाइमिंग और किराए को लेकर अबतक कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। बता दें कि इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने देहरादून टू दिल्ली के लिए वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन किया था। 

देहरादून टू दिल्ली वंदे भारत ट्रेन

 पीएम नरेंद्र मोदी ने बीते दिनों उत्तराखंड की पहली वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन किया था। यह ट्रेन बुधवार के आलावा बाकी सभी दिन संचालित की जा रही है। दिल्ली से देहरादून के बीच की दूरी 292 किमी है जिसे मात्र 4 घंटे में यह ट्रेन तय करती है। इस ट्रेन की औसत रफ्तार 65 किमी प्रतिघंटा है। यह ट्रेन सुबह करीब 7 बजे सहारनपुर होते हुए शाम को 4.18 बजे यह ट्रेन दिल्ली से लौटते वक्त सहारनपुर पहुंचती है।  यह ट्रेन देहरादून से 7 खुलती है। वहीं शाम 11 बजकर 19 मिनट पर यह ट्रेन दिल्ली के आनंद विहार, शाम को 5.20 बजे आनंद विहार से यह ट्रेन खुलेगी और रात 10.30 बजे देहरादून पहुंचेगी। बता दें कि यह ट्रेन 5 स्टेशनों हरिद्वार, रुड़की, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ सिटी पर रुकती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।