1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई: शिवसेना विधायक के कार्यालय के पास पटाखों से लदा वाहन पाया गया

मुंबई: शिवसेना विधायक के कार्यालय के पास पटाखों से लदा वाहन पाया गया

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 15, 2021 06:21 am IST,  Updated : Aug 15, 2021 06:21 am IST

उत्तर मुंबई के मगथने इलाके में स्थित शिवसेना विधायक प्रकाश सुर्वे के कार्यालय के पास पटाखों से लदा एक वाहन पाया गया।

मुंबई: शिवसेना विधायक...- India TV Hindi
मुंबई: शिवसेना विधायक के कार्यालय के पास पटाखों से लदा वाहन पाया गया Image Source : ANI

मुंबई: उत्तर मुंबई के मगथने इलाके में स्थित शिवसेना विधायक प्रकाश सुर्वे के कार्यालय के पास पटाखों से लदा एक वाहन पाया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने कहा कि एक टाटा सूमो गाड़ी पिछले करीब छह दिन से लावारिस खड़ी थी, जिसके बारे में लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद उसकी तलाशी ली गई।

उन्होंने कहा, ''वाहन के भीतर पटाखे पाए गए। इस वाहन का मालिक पास की ही एक इमारत में रहता है और उसे पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था। उसका कहना है कि उसने बारिश से बचाने के लिए पटाखों को वाहन में ही छोड़ दिया था। मामले की सभी पहलुओं की जांच जारी है।''

विधायक ने गड़बड़ी की आशंका जताते हुए पुलिस स मामले की गहन जांच करने की मांग की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।