1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. होली पर स्टंटबाजी पड़ी भारी, पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में पीछा कर दबोचा; देखें VIDEO

होली पर स्टंटबाजी पड़ी भारी, पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में पीछा कर दबोचा; देखें VIDEO

 Reported By: Yogendra Tiwari Edited By: Malaika Imam
 Published : Mar 04, 2026 02:42 pm IST,  Updated : Mar 04, 2026 02:47 pm IST

पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने युवक का पीछा किया और उसे स्टंट ड्राइविंग करते हुए पकड़ लिया। युवक स्कूल बस को ओवरटेक करते हुए बाइक चला रहा था।

पुलिस ने स्टंट करते हुए बनाया वीडियो- India TV Hindi
पुलिस ने स्टंट करते हुए बनाया वीडियो Image Source : REPORTER INPUT

नागपुर: रंगों के त्योहार होली पर हुड़दंगबाजी और खतरनाक ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ नागपुर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। शहर के बंथोड़ा क्षेत्र में जानलेवा स्टंट कर रहे एक युवक को पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में पीछा कर गिरफ्तार किया। वहीं, होली के दो दिनों के भीतर पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 3868 वाहनों पर दंडात्मक कार्रवाई की है।

बंथोड़ा इलाके में पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस टीम की नजर एक 20 वर्षीय युवक पर पड़ी, जो बीच सड़क पर अपनी मोटरसाइकिल से खतरनाक स्टंट कर रहा था। आरोपी की पहचान सूरज सिंह विक्रम सिंह, निवासी- जरीपटका के रूप में हुई है।

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि सूरज एक स्कूल बस को ओवरटेक करते हुए बाइक चला रहा था। पेट्रोलिंग टीम ने पहले युवक का पीछा किया और उसका वीडियो रिकॉर्ड किया। आगे जाकर पुलिस ने बैरिकेटिंग लगाकर उसे रोका और हिरासत में ले लिया। इसके बाद, आरोपी को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए पारडी ट्रैफिक पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

3868 वाहनों पर एक्शन

नागपुर पुलिस 2 और 3 मार्च होली पर्व के दौरान शहर भर में विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले कुल 3868 चालकों पर कार्रवाई की गई है।

  • ड्रंक एंड ड्राइव (शराब पीकर वाहन चलाना)- 205
  • ट्रिपल सीट (दोपहिया पर तीन सवारी)- 189
  • रॉन्ग साइड ड्राइविंग (गलत दिशा)- 82
  • हैवी व्हीकल (भारी वाहन उल्लंघन)- 160
  • BNS रैश ड्राइविंग (लापरवाही से वाहन चलाना)- 40
  • अन्य यातायात उल्लंघन - 3245

ये भी पढ़ें-

Explainer: भारत नहीं, इस देश में है होली के प्रति सबसे ज्यादा दीवानगी, रैंकिंग देख रह जाएंगे हैरान

रोहित पवार का सनसनीखेज दावा- अजित दादा को था जान का खतरा, बरत रहे थे सावधानी, AAIB की रिपोर्ट में झोल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।