Thursday, February 19, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Nashik-Ahilyanagar Local Body Election Results: नासिक में महायुति ने किया क्लीन स्वीप, शिंदे की शिवसेना ने किया कमाल

Nashik-Ahilyanagar Local Body Election Results: नासिक में महायुति ने किया क्लीन स्वीप, शिंदे की शिवसेना ने किया कमाल

Edited By: Khushbu Rawal @khushburawal2 Updated : Dec 21, 2025 11:40 pm IST

नासिक और अहिल्यानगर स्थानीय निकाय चुनाव के परिणाम आज घोषित कर दिए गए हैं। नासिक उन अहम जिलों में से एक है जहां पहले मतदान हुआ था। नासिक जिले में नगर परिषद की 266 सीटें हैं।

nashik ahilyanagar local body election result- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV नासिक-अहिल्यानगर स्थानीय निकाय चुनाव नतीजे

महाराष्ट्र में हुए स्थानीय निकाय चुनाव 2025 के नतीजे आज घोषित कर दिए गए हैं। नगर परिषद/नगर पंचायत चुनावों के लिए वोटों की गिनती खत्म हो गई है। नासिक और अहिल्यानगर के भी चुनाव परिणाम आज घोषित कर दिए गए हैं। नासिक उन अहम जिलों में से एक है जहां पहले मतदान हुआ था। नासिक जिले में नगर परिषद की 266 सीटें हैं। ये नतीजे इसलिए भी महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं क्योंकि राज्य में नगर निगम चुनाव जनवरी 2026 में होने जा रहे हैं।

Nashik and Ahilyanagar Local Body Election Results LIVE

Auto Refresh
Refresh
  • 3:51 PM (IST) Posted by Amar Deep

    नासिक में किसके खाते में कितनी सीट

    ग्रैंड एलायंस
    भाजपा: 3
    राष्ट्रवादी अजित पवार समूह: 3
    शिवसेना शिंदे: 5

    महाविकास अघाड़ी
    शिवसेना ठाकरे: 0
    राष्ट्रवादी शरद पवार समूह: 0
    कांग्रेस: 0

  • 3:25 PM (IST) Posted by Amar Deep

    नासिक की सभी 11 सीटों के परिणाम

    1. भागुर-  अजित पवार की एनसीपी से प्रेरणा बलकवड़े की जीत
    2. पिंपलगांव बसवंत- भाजपा के डॉ. मनोज बार्डे की जीत
    3. सिन्नर- अजित पवार की एनसीपी के विट्ठलराजे उगले विजयी
    4. ओझर- भाजपा की अनीता घेगडमल की जीत
    5. त्र्यंबकेश्वर- शिवसेना शिंदे की त्रिवेणी तुंगर विजयी
    6. इगतपुरी- शिवसेना शिंदे की शालिनी खताले जीत गईं
    7. येओला- राष्ट्रवादी अजित पवार समूह के राजेंद्र लोनारी विजयी हुए
    8. मनमाड- शिवसेना शिंदे के बबलू पाटिल की जीत
    9. नंदगांव-  शिवसेना शिंदे के सागर हीरे की जीत
    10. सतना- शिवसेना शिंदे की हर्षदा पाटिल की जीत
    11. चंदवाड- बीजेपी के वैभव बागुल जीते

  • 2:51 PM (IST) Posted by Khushbu Rawal

    त्र्यंबक, भगुर, ओजर और पिंपलगांव बसवंत में महायुति आगे

    सत्तारूढ़ महायुति (भाजपा+शिवसेना+राकांपा) नासिक जिले के त्र्यंबक, भगूर, ओजर और पिंपलगांव बसवंत नगर परिषद में आगे चल रही है।

  • 11:47 AM (IST) Posted by Khushbu Rawal

    अभी नगर पंचायतों में कौन आगे चल रहा है?

    महाराष्ट्र नगर पंचायत चुनाव परिणाम:

    महायुति: 34

    बीजेपी: 25

    शिवसेना: 6

    एनसीपी: 3

    एमवीए: 5

    कांग्रेस: ​​4

    शिवसेना-यूबीटी: 1

    एनसीपी-एसपी: 0

    अन्य: 0

  • 11:46 AM (IST) Posted by Khushbu Rawal

    इस समय नगर परिषदों में कौन आगे चल रहा है?

    महाराष्ट्र नगर परिषद चुनाव परिणाम:

    महायुति: 161

    बीजेपी: 81

    शिवसेना: 46

    एनसीपी: 34

     

    एमवीए: 40

    कांग्रेस: ​​22

    एनसीपी-एसपी: 10

    शिवसेना-यूबीटी: 8

    अन्य: 22

  • 11:45 AM (IST) Posted by Khushbu Rawal

    नगर पंचायतों में बीजेपी के नेतृत्व वाली महायुति आगे

    रुझानों में महायुति - बीजेपी (22), शिवसेना (चार) और एनसीपी (दो) - ने नगर पंचायतों की 28 सीटों पर बढ़त बना ली है। महा विकास अघाड़ी (MVA) - कांग्रेस (तीन) और शिवसेना-UBT (एक) - ने चार सीटों पर बढ़त बनाई है।

  • 10:36 AM (IST) Posted by Khushbu Rawal

    9 नगर परिषदों में महायुति आगे

    शुरुआती रुझानों के मुताबिक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, अजीत पवार के नेतृत्व वाली महायुति 9 नगर परिषदों में शुरुआती बढ़त बनाए हुए है। सत्ताधारी गठबंधन में बीजेपी, शिवसेना और NCP शामिल हैं।

  • 10:03 AM (IST) Posted by Khushbu Rawal

    वोटों की गिनती शुरू

    महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजों की घोषणा के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। मतदान में जनता ने किसे समर्थन दिया है उसका फैसला आज हो जाएगा।

  • 9:57 AM (IST) Posted by Khushbu Rawal

    थोड़ी देर में खुलेगा उम्मीदवारों के भविष्य का पिटारा

    स्थानीय निकाय चुनाव परिणाम का इंतजार खत्म हो गया है। नगर परिषद और पंचायत चुनाव मैदान में उम्मीदवारों के भविष्य का पिटारा आज खुल जाएगा। महाराष्ट्र के 288 नगर परिषद और नगर पंचायत के चुनाव परिणाम आज घोषित होंगे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर निर्वाचन आयोग ने 19 दिनों से EVM कड़ी सुरक्षा में रखी है। इस बार महायुति और महाविकास अघाड़ी में शामिल घटक दलों ने स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ा, हर सीटों पर मित्रता पूर्ण मुकाबले भी हुए।

  • 9:53 AM (IST) Posted by Khushbu Rawal

    BJP ने 100 नगर परिषद सीटों पर जीत का किया दावा

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दावा किया है कि पार्टी के 100 नगर परिषद सदस्य बिना किसी विरोध के चुने गए हैं। उन्होंने कहा कि भगवा पार्टी ने 2017 के महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनावों में 72 नगर परिषदों में जीत हासिल की थी।

  • 9:53 AM (IST) Posted by Khushbu Rawal

    2017 में बीजेपी ने कितनी नगर परिषदों में जीत हासिल की थी?

    बीजेपी ने 2017 के पिछले स्थानीय निकाय चुनावों में 246 नगर परिषदों में से 72 जीतकर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया था। नासिक के मतदाता उन कई शहरी मतदाताओं में से हैं जो महाराष्ट्र में शहरी शासन के नवीनीकरण की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में योगदान दे रहे हैं।

  • 9:17 AM (IST) Posted by Khushbu Rawal

    इन सीटों पर आज आएंगे नतीजे-

    नासिक: 11 (भागुर: 20, मनमाड: 33, नंदगांव: 20, सताना: 24, सिन्नर: 30, येवला: 26, चंदवाड: 20, इगतपुरी: 21, त्रिंबक: 20, पिंपलगांव बासमत: 25 और ओजर: 27 नगर परिषद)

    अहिल्यानगर (अहमदनगर): 8 (शिरडी: 23, जामखेड: 24, राहाता: 20, राहुरी: 24, संगमनेर: 30, शेवगांव: 24, श्रीगोंडा: 22, श्रीरामपुर: 34 नगर परिषद

  • 9:17 AM (IST) Posted by Khushbu Rawal

    10 बजे से वोटों की गिनती

    महाराष्ट्र में 2 दिसंबर और 20 दिसंबर को 288 शहरी स्थानीय निकायों के लिए चुनाव हुए, जिनमें सभी छह प्रशासनिक प्रभागों में 246 नगर परिषदें और 42 नगर पंचायतें शामिल हैं। वोटों की गिनती सुबह 10 बजे से शुरू होगी।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement