1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र: अंबेडकर जयंती पर जमकर बजा डीजे, तेज आवाज से युवक के कान से निकला खून और चली गई जान!

महाराष्ट्र: अंबेडकर जयंती पर जमकर बजा डीजे, तेज आवाज से युवक के कान से निकला खून और चली गई जान!

 Reported By: Sachin Chaudhary Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Apr 14, 2025 01:17 pm IST,  Updated : Apr 14, 2025 01:22 pm IST

डीजे की तेज आवाज सुनकर युवक परेशान हो गया और इसे बंद करने की अपील करने लगा। तभी उसके कान और मुंह से खून निकलने लगा। युवक को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।

युवक की हो गई मौत- India TV Hindi
युवक की हो गई मौत Image Source : INDIA TV

महाराष्ट्र के नासिक जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां डीजे के शोर से एक युवक की मौत की आशंका जताई गई है। ये घटना नासिक के पंचवटी इलाके के महात्मा फुले नगर की है। रविवार रात डॉक्टर बाबा साहेब अंबेडकर जयंती को लेकर डीजे लगाया गया था। 

कान पर हाथ रख कर रो रहा था युवक

डीजे की आवाज इतनी तेज थी कि 23 वर्षीय युवक नितिन राणाशिंगे परेशान हो गया। वह बार-बार कान पर हाथ रखता और रोने लगता। डीजे की आवाज सुनकर वह लगातार म्यूजिक बंद करने की बात कह रहा था। तभी उसके नाक और मुंह से खून बहने लगा। 

डीजे की आवाज के कारण हुई मौत, प्रारंभिक रिपोर्ट में दावा

ये देखकर उसे तुरंत इलाज के लिए नासिक जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान 23 वर्षीय युवक राणाशिंगे की मौत हो गई। प्रारंभिक रिपोर्टों में कहा गया कि नितिन राणाशिंगे की मौत डीजे की आवाज के कारण हुई है। 

पिछले 4 साल से गंभीर बीमारी से पीड़िता था युवक- पुलिस

पंचवटी पुलिस का कहना है कि सिर्फ डीजे का लाउड म्यूजिक नहीं बल्कि आगे की जांच के बाद यह सामने आया कि नितिन पिछले चार सालों से गंभीर बीमारी से पीड़ित था। पंचवटी पुलिस ने बताया कि नितिन का पिछले चार साल से नासिक के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था, लेकिन जब वह नासिक में अपने घर पर था तो उसकी तकलीफ ज्यादा बढ़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।