1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. नवी मुंबई: 10वीं क्लास के लड़के के साथ हाफ न्यूड होकर वीडियो कॉल करती थी 35 साल की टीचर, खुली पोल तो हुई गिरफ्तार

नवी मुंबई: 10वीं क्लास के लड़के के साथ हाफ न्यूड होकर वीडियो कॉल करती थी 35 साल की टीचर, खुली पोल तो हुई गिरफ्तार

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jul 30, 2025 12:12 pm IST,  Updated : Jul 30, 2025 01:51 pm IST

महाराष्ट्र के नवी मुंबई से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला टीचर, 10वीं क्लास के लड़के के साथ हाफ न्यूड होकर वीडियो कॉल करती थी। लड़के की मां की शिकायत पर टीचर को गिरफ्तार कर लिया गया।

Navi Mumbai- India TV Hindi
महिला टीचर हुई गिरफ्तार Image Source : FREEPIK/REPRESENTATIVE PIC

नवी मुंबई:  महाराष्ट्र के नवी मुंबई से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 35 साल की महिला टीचर, 10वीं क्लास के एक लड़के के साथ हाफ न्यूड होकर अश्लील वीडियो चैटिंग करती थी। जब लड़के की मां को इस बारे में पता लगा तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की। इसके बाद आरोपी महिला टीचर को गिरफ्तार कर लिया गया।

क्या है पूरा मामला?

नवी मुंबई में एक नाबालिग लड़के के साथ अश्लील चैटिंग करने वाली शिक्षिका को कोपरखैरने पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया था, कोर्ट ने उसे 1 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि आखिर महिला, उस नाबालिग बच्चे के अलावा और कितने लोगों से इस तरह की हरकत करती थी। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब नाबालिग लड़के की मां ने मोबाइल में महिला का अर्धनग्न वीडियो देख लिया। 

कोपरखैरने पुलिस स्टेशन के अंतर्गत रहने वाले एक नाबालिक लड़के की पहचान इंस्टाग्राम पर उल्वे क्षेत्र में रहनेवाली 35 वर्षीय महिला से हुई थी। समय के साथ उनकी जान-पहचान दोस्ती में बदल गई। 27 तारीख को रात करीब 9 बजे दोनों के बीच वीडियो चैट हुई, जिसमें नाबालिग लड़के ने अर्धनग्न अवस्था में महिला का वीडियो सेव कर लिया था।

जब लड़के की मां मोबाइल चेक कर रही थी तो उसे वह वीडियो दिख गया। उस समय उसकी मां ने लड़के को डांटा और घटना के बारे में पूछा। मां ने पाया कि उनके बेटे से दोगुनी उम्र की महिला उसके साथ ऐसा कृत्य कर रही थी। इसके बाद वह फौरन नजदीकी पुलिस स्टेशन पहुंच गई।

मां ने टीचर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई 

मां ने पुलिस को घटना की जानकारी दी और संबंधित महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मोबाइल की जांच की और लड़के की मां की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए संबंधित महिला पर मामला दर्ज कर उसकी जानकारी निकाली तो पता चला कि वह एक स्कूल में टीचर है। इसके बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

कोपरखैरने पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक औदुम्बर पाटिल ने कहा कि अब तक पता चला है कि लड़का 10वीं कक्षा में पढ़ता है और महिला उल्वे के एक स्कूल में पहली से पांचवीं तक के बच्चों को पढ़ाती है। इस वीडियो को लड़के ने अपने दो अन्य दोस्तों को भी दिखाया था। (इनपुट: पुरुषोत्तम कनौजिया)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।