1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. गड़चिरौली में नक्सलियों ने वन विभाग के दफ्तर में तोड़फोड़ की, गार्ड पर हमला किया

गड़चिरौली में नक्सलियों ने वन विभाग के दफ्तर में तोड़फोड़ की, गार्ड पर हमला किया

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 10, 2020 07:59 pm IST,  Updated : Jun 10, 2020 07:59 pm IST

महाराष्ट्र के गड़चिरौली जिले के इत्तपल्ली ताल्लुका में वन विभाग के एक दफ्तर में नक्सलियों ने कथित रूप से तोड़फोड़ की और दो गार्डों पर हमला किया। 

गड़चिरौली में नक्सलियों ने वन विभाग के दफ्तर में तोड़फोड़ की, गार्ड पर हमला किया- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : PTI

गड़चिरौली: महाराष्ट्र के गड़चिरौली जिले के इत्तपल्ली ताल्लुका में वन विभाग के एक दफ्तर में नक्सलियों ने कथित रूप से तोड़फोड़ की और दो गार्डों पर हमला किया। गड़चिरौली के पुलिस अधीक्षक (एसपी) दफ्तर के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि हमला मंगलवार देर रात हुआ। कुछ चरमपंथी भामरागड वन विभाग के तहत आने वाले गत्ता कार्यालय में घुस गए और दो वन गार्डों पर हमला किया। 

अधिकारी ने बताया कि नक्सलियों ने दफ्तर में रखे फर्नीचर, दस्तावेज और अन्य सामान को आग लगा दी। वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच के मुताबिक, घटना गत्ता में रेंज वन कार्यालय के क्वार्टर में हुई। उन्होंने बताया, " वन गार्ड सुरक्षा कारणों से आमतौर पर वहां स्थायी रूप से नहीं रहते। गश्त ड्यूटी पर तैनात कर्मी वहां बीते दो दिन से रह रहे थे। " उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने दफ्तर के कुछ सामान को जला दिया और कर्मियों को पीटा। अधिकारी ने बताया कि मामले के अन्य विवरण का इंतजार है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।