नीट यूजी 2026 परीक्षा का दोबारा आयोजन 21 जून को होना है। पेपर लीक के आरोप लगने के बाद पहली परीक्षा रद्द कर दी गई है। हालांकि, दूसरी परीक्षा के दौरान भी तकनीकी खामी के चलते नागपुर के एक छात्र को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नागपुर के छात्र को नीट परीक्षा के लिए अबू धाबी में परीक्षा केंद्र दे दिया गया। इसकी शिकायत अधिकारियों से की गई तो उन्होंने गलती मानी और छात्र को दूसरा एडमिट कार्ड जारी करने की बात कही। एनटीए ने बाद में एक्स पर बताया कि छात्र का एग्जाम सेंटर बदल दिया गया है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी कि लापरवाही के कारण नागपुर के अब्दुल्लाह नामक छात्रा को री एग्जाम के लिए सीधे अबूधाबी (यूएई) का परीक्षा केंद्र आवंटित कर दिया गया था। इस वजह से उसके परिवार की चिंता है बढ़ गई थी। प्रवेश पत्र देखकर छात्र और उसके माता-पिता स्तब्ध रह गए।
बदला गया सेंटर
NTA ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "NTA के वेब-एक्टिविटी रिकॉर्ड से पता चलता है कि इस मामले में शहर बदलने का काम कैंडिडेट के अपने रजिस्टर्ड लॉगिन से 'ओपन करेक्शन विंडो' के दौरान किया गया था, जिसमें एक ही यूजर के एक्सेस का पैटर्न लगातार देखा गया। कैंडिडेट द्वारा अबू धाबी सेंटर चुने जाने के बावजूद, NTA को 19 जून की शाम (परीक्षा से ठीक 48 घंटे पहले) सेंटर बदलकर नागपुर करने की एक अनौपचारिक रिक्वेस्ट मिली। NTA के कर्मचारियों ने तुरंत बदलाव की प्रक्रिया शुरू की और 19 तारीख की शाम को ही कैंडिडेट के पिता से संपर्क करके उन्हें औपचारिक प्रक्रिया पूरी करने में मदद की। NTA ने देखा कि 3 मौकों पर - एक बार कैंडिडेट की क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके सेंटर को अबू धाबी में बदला गया और दो बार यह देखा गया कि सेंटर अबू धाबी है। इसके बावजूद, NTA ने कैंडिडेट की रिक्वेस्ट मान ली और सेंटर बदलने की कार्रवाई की गई।"
छात्र के पिता ने क्या कहा?
छात्र के पिता डॉक्टर मोहम्मद तालिब ने कहा, "एडमिट कार्ड आने के बाद हम लोग ने जब पढ़ा कि ये अबू धाबी सेंटर दिया है। हम लोग हैरान रह गए और फिर हमने दोस्तों से, उसके टीचर से सलाह ली। उनका कहना था कि हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके बताओ। हमने उनको फोन करके बताया। तो उन्होंने हमको एक मेल आईडी दिया कि ये मेल आईडी के ऊपर आपकी कंप्लेंट भेजो। हमने उन पर कंप्लेंट भेज दी और जो एडमिट कार्ड इशू हुआ उसकी भी एक कॉपी उनको अटैच करके भेजी। उसके बाद उनका फोन आया कि हम आज 4:00 बजे तक तुमको नया हॉल टिकट इशू करेंगे।"
पिछली बार अच्छा गया था पेपर
छात्र के पिता ने बताया कि पिछले परीक्षा बहुत अच्छी हुई थी। सरस्वती विद्यालय शंकर नगर उसको सेंटर मिला था और उसका पेपर भी बहुत अच्छा गया था। अब कैंसिल होने के बाद में उसने दोबारा वैसी प्रिपरेशन की। प्रिपरेशन बहुत अच्छी थी उसके, लेकिन ऐसा होने से वह बहुत शॉक में है। उसको कन्विंस करने की कोशिश कर रहे हैं। अगर वो कन्विंस हो जाता है तो कल के एग्जाम में अगर नागपुर सेंटर मिल जाता है तो हम अपीयर हो जाएंगे। नागपुर, वर्धा, भंडारा में सेंटर मिला तो परीक्षा दे पाएंगे। इसके अलावा अगर और कोई सेंटर मिलता है तो फिर परीक्षा नहीं दे पाएंगे।
यह भी पढ़ें-