1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. न्‍यूज
  4. महाराष्ट्र के ठाणे की कौसा मस्जिद से हिरासत में लिए गए 13 बांग्लादेशी, सभी ने निजामुद्दीन मरकज़ का किया दौरा

महाराष्ट्र के ठाणे की कौसा मस्जिद से हिरासत में लिए गए 13 बांग्लादेशी, सभी ने निजामुद्दीन मरकज़ का किया दौरा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 01, 2020 10:31 am IST,  Updated : Apr 01, 2020 10:31 am IST

महाराष्ट्र पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ठाणे जिले की कौसा मस्जिद से 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह मस्जिद मुंब्रा इलाके में मौजूद है।

representational image- India TV Hindi
representational image Image Source : AP

महाराष्ट्र पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ठाणे जिले की कौसा मस्जिद से 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह मस्जिद मुंब्रा इलाके में मौजूद है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार लोग बांग्लादेश के नागरिक हैं और इसी महीने उन्होंने निजामुद्दीन मरकज़ का दौरा किया था। ​हांलाकि ये सभी 18 मार्च की जमात में शामिल नहीं हुए थे। पुलिस ने इस सभी को हिरासत में लेकर क्वारेंटीन में भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि मुंब्रा की कौसा मस्जिद से जिन बांग्लादेशियों को हिरासत में लिया गया है वे सभी तबलीगी जमात के सदस्य हैं और इन सभी ने 9 मार्च को निजामुद्दीन का दौरा किया था। 10 मार्च को ये सभी नवी मुंबई आ गए थे। उसके बाद वे ठाणे गए और फिर मुंब्रा की मस्जिद पहुंचे। अभी तक कि जानकारी के मुताबिक इन्होंने 18 तारिख का मरकज नही अटेंड किया था। ठाणे की टीम मेडिकल मुंब्रा कौसा मस्जिद पहुंच कर सभी की मेडिकल जांच कर रही है और सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है। 

केंद्र की ओर से महाराष्ट्र के प्रत्येक जिलों से मरकज में शामिल ​हुए लोगों की रिपोर्ट मांगी गई है। इसके बाद हर जिले की पुलिस उनकी तलाश कर रही है। औरंगाबाद में भी 29 लोगो की पहचान देर रात कर ली गयी है अहमदनगर भी 10 लोग मिले थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें महाराष्ट्र